देशबड़ी खबर

Parliament Session 2026: संसद की बैठक से पहले आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक, बोले अमित शाह- महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा ही

महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू होने से पहले शुक्रवार याकी आज दोपहर एक बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा हो सकती है।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को संसद की बैठक दोबारा बुलाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू करने के लिए औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

लोकसभा चार दिन, राज्यसभा दो दिन करेगी कामकाज

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही 2 और 3 दिसंबर को होगी। रिजिजू ने सदनों में होने वाले कामकाज को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

मॉनसून सत्र को ही आगे बढ़ाया जाएगा

संसद की यह बैठक तकनीकी रूप से कोई नया सत्र नहीं है बल्की मॉनसून सत्र की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब उसी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और सत्र को आगे बढ़ाकर दोनो सदनों की बैठक बुलाई जा रही है।

सत्र के दौरान राम मंदिर चोरी, CJP प्रोटेस्ट और SIR समेत कई मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा हुआ था और संदन की कार्रवाही भारी हंगामे की बीच स्थगित कर दी जा रही थी।

अमित शाह बोले- महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ही मिलेगा

गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण को लेकर सरकार का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि “महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ही मिलेगा, यह हमारा संकल्प है।”

अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर वे संविधान की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संसद, अदालतों और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की छवि खराब करते हैं।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि 20 वर्षों से चुनाव हारने के बावजूद राहुल गांधी आत्मचिंतन नहीं करते। उनके मुताबिक, जनता का विश्वास विदेश यात्राओं से नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उसकी समस्याओं के समाधान से हासिल होता है।

दो-तिहाई बहुमत जुटाने की चुनौती

संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए संसद में विशेष बहुमत की जरूरत होती है। ऐसे में सरकार के सामने पर्याप्त समर्थन जुटाने की चुनौती है। पिछले कुछ महीनों से इस मुद्दे पर विभिन्न दलों के बीच बातचीत और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। अब महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव पर सरकार की अगली रणनीति क्या होगी, यह संसद के आधिकारिक एजेंडे से स्पष्ट होगा।

फिलहाल केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक और संसद की आगामी कार्यवाही पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button