देशबड़ी खबर

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी अलायंस की रैली आज, देर रात मौके पर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने लिया तैयारियों का जायजा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज (रविवार को) दिल्ली मार्च की कॉल दी है। INDI अलायंस के नेताओं के साथ राहुल गांधी पैदल मार्च निकालेंगे। ये जत्था दो अलग-अलग लोकेशन से निकलेगा। दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर INDI गठबंधन के नेताओं की मॉक पार्लियामेंट हुई। इसमें 19 विपक्षी दलों के 215 सांसद मौजूद थे। राहुल गांधी और इंडी गठबंधन नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन पर 13 करोड़ से ज्यादा वोट काटने का आरोप लगाया। उधर, बीजेपी ने राहुल पर संवैधानिक संस्थाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी आज रामलीला मैदान में हुंकार भरेंगे। कांग्रेस ने 10 लाख लोगों को दिल्ली बुलाया है। इस बीच, देर रात मौके पर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, कांग्रेस के नवंबर मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

दो जगहों पर होगा कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा दो जगहों पर होगा। पहला अड्डा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के 10 राजाजी मार्ग वाले आवास पर होगा और दूसरा अड्डा कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होगा। दूसरे प्रदेशों से आने वाले कांग्रेस के कुछ नेताओं को खरगे के आवास पर रात में ही एकजुट कर लिया जाएगा। इसका पूरा प्लान राहुल की टीम ने तैयार कर लिया है। राहुल गांधी के मार्च में शामिल होने के लिए कांग्रेस और INDI गठबंधन के नेताओं का दूसरा जत्था कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से चलेगा।

खुली बसों में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे विपक्षी नेता

राहुल गांधी के प्लान के मुताबिक, सभी नेता खुली बसों में सवार होकर मिंटो रोड पहुंचेंगे। इसके लिए राजस्थान के रणथंभौर के जंगल सफारी में चलने वाली खुली बसों को कांग्रेस दिल्ली लेकर आई है। जंगल मे बाघ और शेर देखने के लिए जिन बसों में लोग घूमते हैं उन्हीं बसों में कांग्रेसी और INDI गठबंधन के नेता बैठकर मिंटो रोड पहुंचेंगे। इन बसों में बैनर पोस्टर चिपकाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। हर एक बस में करीब 20 सीटें हैं। आगे की सीटों पर राहुल, प्रियंका बैठकर चलेंगे और उनके पीछे कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता बैठेंगे।

कार्यकर्ताओं के साथ मार्च करते हुए रामलीला मैदान पहुंचेंगे राहुल

राहुल गांधी ने 10 लाख लोगों की कॉल दी है। हरियाणा, राजस्थान, यूपी और एमपी से बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीधे रामलीला मैदान पहुंचने का निर्देश दिया है। व्यवस्था में अव्यवस्था न हो इसके लिए राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया में एक रोडमैप जारी किया है। मिंटो रोड से रामलीला मैदान की दूरी 1 किलोमीटर है। राहुल गांधी यहां से मार्च करते हुए सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचेंगे। दिल्ली पुलिस के लिए यही सबसे बड़ा चैलेंज है।

सुरक्षा के लिए रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया

दिल्ली पुलिस ने इस बार इनसे निपटने के लिए तगड़े बंदोबस्त किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा है। हर एक जोन की जिम्मेदारी ACP रैंक के अधिकारी को दी गई है। हर 2 जोन पर एक डीसीपी को लगाया गया है। दिल्ली पुलिस के 3,500 जवान रैली के दौरान रामलीला ग्राउंड पर अलर्ट मोड पर तैनात रहेंगे। रामलीला मैदान और उसके आसपास की निगरानी के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एंट्री-एग्जिट और डायवर्जन पर भी सीसीटीवी लगाए गए हैं। रामलीला मैदान में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिससे चप्पे-चप्पे का इनपुट पुलिस को मिलेगा और उसी के मुताबिक पुलिस एक्शन लेगी।

उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस ने किए खास इंतजाम

रैली के दौरान या रैली के बाद अगर उपद्रवी हंगामा करते हैं, पुलिस पर पथराव या पुलिस से टकराव करते हैं तो उससे निपटने का इंतजाम भी किया गया है। पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। जिन पुलिसकर्मियों और पैरामिलिट्री जवानों की रामलीला मैदान में ड्यूटी लगाई गई है उन्हें बॉडी कैमरे दिए गए हैं। पुलिस की गाड़ियों, वैन पर सीसीसीटी इंस्टॉल किए गए हैं। खुफिया पुलिस के जवान भी सिविल ड्रेस में वहां तैनात होंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button