देशबड़ी खबर

जी20 सम्मेलन के बाद भारत और सऊदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया प्रिंस सलमान का स्वागत

भारत की राजधानी नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया है। अब सम्मेलन के समाप्त होने के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत के राजकीय दौरे पर हैं। प्रिंस सलमान और पीएम मोदी भारत व सऊदी के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श करेंगे।

राष्ट्रपति ने किया स्वागत

पीएम मोदी से वार्ता से पहले मोहम्मद बिन सलमान राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं। सोमवार को प्रिंस सलमान की भारत यात्रा का तीसरा दिन है। इससे पहले भारत और सऊदी अरब के बीच भारत-सऊदी निवेश समझौते के तहत कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। प्रिंस सलमान आज रात को वापस सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे।

इन मुद्दों पर चर्चा संभव

पीएम मोदी और प्रिंस सलमान हैदराबाद हाउस में मिलेंगे। इस मुलाकात में दोनों नेता व्‍यापार, कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर आधारित मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। जी20 सम्मेलन में सऊदी अरब, भारत, अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच एक मेगा कॉरिडोर बनाने का फैसला हुआ है। इस ऐतिहासिक परियोजना के तहत यूरोप और भारत को मध्य-पूर्व के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। सभी देश इसमें मिलकर काम करेंगे।

भारत को बधाई

इससे पहले सऊदी प्रिंस सलमान ने जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए भारत को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि जी20 सम्मेलन में कई मुद्दों पर सहमति बनी है जिससे इस समूह के देश समेत पूरी दुनिया को कई फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि वह भारत आकर काफी खुश भी हैं। बता दें कि प्रिंस सलमान का ये दूसरा भारत दौरा है। इससे पहले वह 2019 में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button