देशबड़ी खबर

BRICS Summit : पहली बार भारत पहुंचे प्रिंस रहीम आगा खान V, PM मोदी से इन 4 अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली। भारत यात्रा पर आये शिया इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवाओं तथा महिलाओं के सशक्तीकरण सहित प्रमुख क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

पीएम मोदी और प्रिंस रहीम आगा खान पंचम के बीच हुई बैठक से नेटवर्क के साथ भारत के जुड़ाव को नई गति मिलने की उम्मीद है, विशेष रूप से उन विकास कार्यक्रमों में जिनका उद्देश्य आजीविका में सुधार करना, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाना तथा महिलाओं और युवाओं के लिए अवसरों को मजबूत करना है।

मोदी ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा ,” प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर प्रसन्नता हुई। उनके पिता, दिवंगत आगा खान चतुर्थ, और विकास प्रयासों में उनके स्थायी योगदान को स्नेहपूर्वक याद किया। स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।”

कौन है प्रिंस रहीम

प्रिंस रहीम पिछले वर्ष अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में शिया इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें वंशानुगत इमाम का पद संभाला और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के अध्यक्ष बने। उनकी भारत की पहली यात्रा उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर हैं।

इस दौरान उन्होंने उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। यात्रा के दौरान उनके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने की उम्मीद है।

इन कार्यक्रमों में हुए शामिल

स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खाद्य सुरक्षा, आवास, आजीविका और आर्थिक विकास सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। आगा खान फाउंडेशन ने कहा कि 2025 तक उसके क्रियाकलापों के माध्यम से 49 लाख लोगों तक पहुंच बनाई गई, जबकि उसकी पहलों ने 24 लाख महिलाओं को सहायता प्रदान की और 22 लाख बच्चों को प्रारंभिक बाल विकास सेवाएं उपलब्ध कराईं। नेटवर्क का ग्रामीण विकास कार्य भी महत्वपूर्ण है।

इन राज्यों में सक्रिय हैं आगा खान का सहायता कार्यक्रम

आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क लंबे समय से भारत में सक्रिय है। भारत में इसने वर्ष 1905 में गुजरात में एक आगा खान स्कूल की स्थापना के साथ अपने कार्यों की शुरूआत की। वह अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद की यात्रा भी करेंगे। आगा खान ग्रामीण सहायता कार्यक्रम (भारत) गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में काम करता है और कृषि, जलवायु लचीलापन, आजीविका, ग्रामीण शासन, स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसमें महिलाओं का सशक्तीकरण उसके हस्तक्षेपों का एक मुख्य हिस्सा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button