उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

खेल कोटे से सिपाही बने 233 अभ्यर्थियों को CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले – पुलिस ने बदली UP की छवि

लखनऊ। अब से कुछ देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में खेल कोटे से यूपी पुलिस में सिपाही बने 233 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि भारत में आज उत्तर प्रदेश की छवि बदल गई है। जो व्यक्ति यहां कभी नहीं आया वो भी यहां की पुलिस पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जारी नीति आयोग के आंकड़ों में यूपी को निवेश के मामले में अव्वल बताया गया है और ये यहां बीते 6 वर्षों में बने सुरक्षा के माहौल के चलते ही संभव हो सका है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेल कोटे से होने वाली नियुक्तियां पीएम के एक भारत – श्रेष्ठ भारत की अवधारणा का एक छोटा सा पार्ट है।

सीएम योगी ने कहा कि अभी तक 500 के करीब नियुक्तियां पुलिस विभाग में खेल कोटे के तहत पारदर्शी प्रक्रिया से की जा चुकी हैं। अन्य विभागों में भी ऐसे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता हमारी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अभी तक 65 हजार युवक और महिला मंगल दल को खेल किट का वितरण किया गया है। इतना ही नहीं गाँव में प्रधानों को दिए जाने वाले बजट में ओपन जिम और खेल मैदान भी विकसित किये जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक खिलाडियों को नकद राशि और सम्मान देकर उनका मान बढ़ाया है। सीएम ने कहा कि खिलाडी देश के लिए खेलता है और उसे उचित सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 2 अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीसीसीआई और केंद्र सरकार के सहयोग से तैयार किये जा रहे हैं।

सीएम योगी ने पुलिस अभ्यर्थियों से कहा कि आज आप 154 पुरुष और 79 महिलाओं को पुलिस टीम में एंट्री मिल गई गई है लेकिन आपको नौकरी के दौरान भी प्रैक्टिस जारी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सदैव देश भावना के लिए खेलता है और यूपी पुलिस की टीम इस माध्यम से हमेशा आगे रहती है। मिशन रोजगार के तहत यूपी पुलिस प्रोन्नति बोर्ड के इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री दिनेश चंद्र यादव, खेल सचिव सुहास एलवाई, यूपी डीजीपी, मुख्य सचिव, समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button