उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बारिश से यूपी में और बढ़ी सर्दी, घने कोहरे की गिरफ्त में 50 जिले, मेरठ सबसे ठंडा

लखनऊः उत्तर प्रदेश की ज्यादातर जिले घने कोहरे की चपेट में है. वहीं, एक दर्जन से अधिक जिले कोल्ड डे कंडीशन में है. मंगलवार को हुई बारिश ने ठंडक में और अधिक इजाफा किया है. बारिश के बाद ही बुधवार सुबह-शाम के समय ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा. वहीं कुछ जिलों में सुबह व शाम के समय ठंडी हवाएं भी चलती रहे जिससे शीत लहर का अहसास शुरू हो गया. बुधवार को अलीगढ़, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर तथा आसपास के जिलों में भीषण ठंडक रही. बीते 24 घंटे में मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा. मेरठ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेशवासियों को भीषण ठंडक से राहत मिलने की संभावना नहीं है मौसम विज्ञान विभाग ने 50 से अधिक जिलों में घने कोहरे तथा एक दर्जन जिले में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में कोहरा होने की संभावना है.

कोल्ड डे की चेतावनी

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में मेरठ सबसे अधिक ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 11:00 बजे तक कोहरे के साथ ही ठंडी हवाएं भी चलती रही जिससे राजधानीवासी भीषण ठंडक से परेशान रहे. दोपहर में हल्की धूप खिली लेकिन मौसम में गलन वाली ठंडक होने के कारण धूप भी भी बेअसर साबित हुई. शाम होते-होते एक बार फिर घने कोहरे ने राजधानी लखनऊ को अपनी चपेट में ले लिया. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में घना कोहरा छाया रहेगा. दिन में हल्की धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर मे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान से चार डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा बारिश की संभावना नहीं है. सुबह-शाम के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. आने वाले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button