बड़ी खबरविदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ’, भारत में ईरानी प्रतिनिधि ने किया मौत की अफवाहों का खंडन

तेहरान: अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर शनिवार को राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर हमला किया। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की लोकेशन और सेहत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। इजरायली टीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा बहुत संभव है कि खामेनेई की मौत हो चुकी है, लेकिन ईरान की तरफ से तुरंत इन खबरों का खंडन किया गया। भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रतिनिधि डॉक्टर अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, ‘सुप्रीम लीडर पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें अमेरिका या किसी और से कोई डर नहीं है।’

‘हम इस स्थिति को संभाल रहे हैं, सब ठीक है’

इलाही ने आगे कहा, ‘सुप्रीम लीडर अपनी गरिमा और बुद्धिमत्ता से काम करना जारी रखेंगे, और मुझे उम्मीद है कि हम यह युद्ध जीतेंगे।’ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने NBC न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा,’सभी उच्च पदाधिकारी जिंदा हैं। हम इस स्थिति को संभाल रहे हैं, और सब कुछ ठीक है।’ बता दें कि ऐसी खबरें आई हैं कि ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपूर इजरायली हमलों में मारे गए हैं। हालांकि इस बीच ईरान के अल-अलम टीवी ने रिपोर्ट किया कि अयातुल्ला अली खामेनेई जल्द ही ईरान के लोगों से बात करेंगे।

‘हम बातचीत कर ही रहे थे कि हमला कर दिया’

इलाही ने अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘हम बातचीत और चर्चा कर रहे थे ताकि कूटनीतिक तरीके से कोई हल निकले। हमें लग रहा था कि बहुत जल्द ईरान और अमेरिका के बीच एक अच्छा समझौता हो जाएगा। लेकिन दुर्भाग्य से, आज, रमजान के इस पवित्र महीने में, इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया। उन्होंने आम नागरिकों पर हमला किया। उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने कुछ सरकारी राज्य और सरकारी इमारतों पर हमला किया, लेकिन यह सच नहीं है, उन्होंने नागरिकों पर हमला किया। हम ईरान पर इस हमले की निंदा करते हैं। हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र इस युद्ध को रोकेंगे।’

तेहरान में खाने-पीने की चीजें दुकानों से हुईं गायब

ईरान में अधिकारियों ने राजधानी तेहरान को उत्तरी ईरान से जोड़ने वाले एक मुख्य हाईवे को एक तरफा रूट में बदल दिया ताकि भारी ट्रैफिक को संभाला जा सके। एजेंसी ने बताया कि राजधानी से उत्तर की ओर जाने वाला ट्रैफिक बहुत ज्यादा है। उत्तरी तेहरान में, सुपरमार्केट्स में रोटी और बोतलबंद पानी खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन सामान की सप्लाई सीमित होने की वजह से कई चीजों की भारी कमी हो गई है। शहर भर में गैस स्टेशनों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। स्टेट टेलीविजन ने तेहरान के एक हाईवे, सोलिमानी हाईवे की फुटेज दिखाई, जहां पश्चिम से पूर्व की ओर जाने वाले रास्तों पर बहुत भारी ट्रैफिक नजर आ रहा था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button