देशबड़ी खबर

“इस चुनाव में मेरी आखिरी रैली, अब BJP के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा”, फुल कॉन्फिडेंस के साथ बोले पीएम मोदी

बैरकपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज खत्म होने वाला है। नॉर्थ 24 परगना जिले के बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि बैरकपुर की धरती परिवर्तन की लहर को प्रशस्त कर रही है। बंगाल में मैं जहां-जहां गया हूं, इतनी गर्मी में भी ऐसे जन उत्साह को देखकर यह भरोसा हो गया है कि 4 मई के नतीजों के बाद बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है।

आपलोगों को देखकर मेरा उत्साह बढ़ गया

पीएम मोदी ने कहा,’यह इस चुनाव में मेरी आखिरी रैली है। मैं इस भरोसे के साथ वापस जा रहा हूं कि 4 मई को नतीजों के बाद मैं निश्चित रूप से बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होऊंगा। इससे मेरा उत्साह और भी बढ़ गया है। मैं यहां हेलिपैड से आ रहा था। यह करीब दो किलोमीटर का रास्ता था। दोनों तरफ इतनी बड़ी भीड़ थी कि मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि इतनी सुबह हजारों लोग मुझे आशीर्वाद देने के लिए आए।’

आप सभी के बीच रहकर सुकून मिला

पीएम मोदी ने कहा, “जब से मैंने अपना घर छोड़ा है, मुझे आप सभी के बीच रहकर ही खुशी और सुकून मिला है, और आप ही मेरा परिवार हैं। मैं पिछले तीन-चार दशकों से देश के कोने-कोने में यात्रा कर रहा हूं। राजनीति में आने के बाद, भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद, एक बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, मैंने उसे निभाया है। चुनावी जिम्मेदारियां उठाना भी उसी का एक हिस्सा रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, “.जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था तब मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था, इस चुनाव में मुझे वैसी ही अनुभूति हुई है जैसी किसी देवी मंदिर के दर्शन के समय होती है। इसके पीछे बंगाल के प्रति मेरा लगाव है।”

पीएम मोदी ने अतीत की समृद्धि का उल्लेख किया और कहा-“अतीत में जब भारत समृद्ध था तब उसके तीन मजबूत स्तंभ थे। अंग, बंग और कलिंग… अंग-बिहार, बंग-बंगाल, कलिंग- ओडिशा, ये तीनों स्तंभ कमजोर हुए तो भारत के सामर्थ्य को झटका लगा। आज भारत जब विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना आवश्यक है। भारत का भाग्योदय पूर्वोदय के बिना अधूरा है और भारत के भाग्योदय की सबसे बड़ी ताकत पूर्वोदय का भाग्योदय है।”

वंदे मातरम् गुलामी से मुक्ति का मंत्र बना

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् गुलामी से मुक्ति का मंत्र बना था। 21वीं सदी में वंदे मातरम् को हमें बंगाल के नव-निर्माण का मंत्र बनाना है। बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना, बंगाल के सामने उपस्थित एक विराट चुनौती से बंगाल को बचाना, ये मेरे भाग्य में भी है और मेरा दायित्व भी है। और इस दायित्व से मैं पीछे नहीं हटूंगा।

पीएम मोदी ने कहा,”एक तरफ, आपको रोजगार देने वाली मिलें बंद हो रही हैं और दूसरी तरफ, गुंडों को रोजगार देने वाली, कच्चे बम की फैक्ट्रियां, फल-फूल रही हैं। TMC के सिंडिकेट की दुकानों का विस्तार हो रहा है। ये है, TMC का महा-जंगलराज। TMC के पास बंगाल के भविष्य का रोड मैप नहीं है। यहां TMC के सिंडिकेट की फैक्ट्रियों का विस्तार हो रहा है। यह है TMC का महा-जंगलराज। TMC को हराना ही होगा। भाजपा यहां जनता जनार्दन का राज लाएगी।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button