देशबड़ी खबर

‘राहुल गांधी देश में अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं’, कांग्रेस पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नागपुर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम फडणवीस ने कहा है कि राहुल गांधी भारत में अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी और उनके साथ उनके कच्चे-बच्चे देश के लोकतंत्र को तहस-नहस करने का काम कर रहे हैं। सीएम फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का कारण अपने नेतृत्व में खोजने की जरूरत है। सीएम फडणवीस ने कहा कि यह नकारा गया नेतृत्व है, बार-बार लॉन्च होता है, रि-लॉन्च होता है और फेल हो जाता है।

कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके- फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- “जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी और उनका कथित इंडि गठबंधन भारत के संविधानिक संस्थानों पर हमला कर रहा है, हम उसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की आवश्यकता है, क्योंकि पूरे देश के प्रमुख राज्यों ने कई वर्षों से कांग्रेस को नकारा है। हम अगर देखें तो तमिलनाडु ने करीब 59 सालों से कांग्रेस को नकारा है। पश्चिम बंगाल ने 49 वर्ष से उनको नकारा है, उसके बाद सिक्किम ने 42 वर्षों से नकारा है, उत्तर प्रदेश ने 37 सालों से नकारा है, बिहार ने 36 सालों से नकारा है, गुजरात ने 31 सालों से नकारा है। ऐसे ही करीब-करीब हम देखें तो 18 राज्य से हैं जहां दशको से कांग्रेस को नकारा जा चुका है। इसलिए देश में जब उनका शासन भी आया, उनके गठबंधन का आया, उनकी सरकार EVM लाई, तब भी उनको नकारा गया था। तब भी कांग्रेस का कोई वजूद नहीं था। कांग्रेस सत्ता में थी तो किसी न किसी के सहारे थी। कांग्रेस अपने बलबूते पर अपना वजूद खो बैठी है।”

कांग्रेस के पास नकारा गया नेतृत्व- फडणवीस 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- “आज आवश्यकता इस बात की नहीं है कि अपने हार का कारण, वो EVM में खोजें। आवश्यकता इस बात की है कि कांग्रेस को अपनी हार का कारण, अपने नेतृत्व में खोजने की जरूरत है। यह नकारा गया नेतृत्व है, बार-बार लॉन्च होता है,रि-लॉन्च होता है और फेल होता है। अब तो लगातार हार के कारण कांग्रेस पूर्ण रूप से अराजकता की मानसिकता में पहुंच गई है। अब कांग्रेस ने एक नई नीति अपनाई है, जिस नीति के तहत इस देश में वह अराजकता तैयार करना चाहती है। और सबसे बड़ी बात यह है संविधान दिखा-दिखाकर कांग्रेस ने संविधान को समाप्त करने का यह षडयंत्र तैयार किया है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- “यह कांग्रेस पार्टी और इसके नेता राहुल गांधी आज हर संस्था को बदनाम करने का, हर संस्था के खिलाफ लगातार झूठी बातें और अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं। चाहे वह चुनाव आयोग हो, चाहे वह सुप्रीम कोर्ट हो, चाहे वह आरबीआई हो, हर संस्था जो संविधान ने तैयार की है, उस संस्था को समाप्त करने का प्रयास ये लोग कर रहे हैं, क्योंकि इनका विश्वास न संविधान में है, न लोकतंत्र में है। यह षड्यंत्र भारत के संविधान को नकारने का है।”

‘अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने की कोशिश’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- “राहुल गांधी इस देश में अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं और एक बहुत बड़ा षड्यंत्र यहां पर हो रहा है। आज तो सारी हदें पार हो गई हैं जब वह मोर्चा लेकर सुप्रीम कोर्ट पर जाएंगे और फिर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को मिलने के लिए कहते हैं। मैं सवाल पूछना चाहता हूं, यह कौन सा संविधान है जिसके तहत चीफ जस्टिस को किसी मोर्चे के सामने आकर उनके साथ चर्चा करनी चाहिए? देश के लोकतंत्र को तहस-नहस करने का काम राहुल गांधी और उनके साथ उनके कच्चे-बच्चे कर रहे हैं। याद रखिए राहुल गांधी जी यह संविधान भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर ने लिखा है।”

‘अराजकतावादियों की पोस्ट को बूस्ट करने के लिए पैसे दिए गए’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- “एक उदाहरण बताना चाहूंगा जो इन सारी चीजों के लिए काफी है। जिस समय जंतर-मंतर पर अराजकता चरम पर थी, और एक प्रकार से सारे जो विदेशी प्लेटफार्म है, ये प्लेटफार्म एक एल्गोरिदम को फॉलो कर रहे थे। पार्लियामेंट्री कमेटी के सामने जब इन सभी प्लेटफॉर्म को बुलाया गया, तब इन सब ने इस बात को मान्य किया। उस समय जितने अलग-अलग प्रकार के पोस्ट, अराजकतावादी डाल रहे थे, उनको बूस्ट करने के लिए उनको पैसा मिला।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button