खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी श्रेयस अय्यर का धमाका, एक झटके में मारी 18 स्थानों की लंबी छलांग

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार सेंचुरी ठोक दी। मंगलवार को उन्होंने शतक लगाया और अगले ही दिन यानी बुधवार को आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने जबरदस्त और लंबी छलांग मारने में कामयाबी हासिल की। श्रेयस अय्यर ने एक ही झटके में 18 स्थानों की छलांग मारी है और वे सीधे टॉप 10 में पहुंच गए हैं। इस बीच ईशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं।

भारत के ईशान किशन पहले नंबर पर, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर काबिज

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के बीच आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारत के ही ईशान किशन पहले नंबर पर बने हए हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 902 की चल रही है। हालांकि बीच में वे 916 तक जा पहुंचे थे, लेकिन अब हल्की सी गिरावट रेटिंग में आई है। इसके बाद भी उनकी नंबर वन की कुर्सी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। भारत के ही सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग 887 की है। यानी दोनों के बीच काफी अंतर है, जो जल्दी पटेगा नहीं।

श्रेयस अय्यर 18 स्थानों की छलांग के साथ सीधे नंबर सात पर पहुंचे

इस बीच सबसे ज्यादा फायदा श्रेयस अय्यर को हुआ है। अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 43 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 102 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें दस चौके और छह छक्के शामिल रहे। ये टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर की पहली सेंचुरी है, जो कप्तान के तौर पर दूसरी पारी में आई है। यही वजह रही कि श्रेयस अय्यर ने आईसीसी रैंकिंग में सीधे 18 स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 786 की रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान श्रेयस के पास टॉप 5 में भी पहुंचने का मौका

श्रेयस अय्यर की ये ऑलटाइम हाई रेटिंग भी है। इससे पहले श्रेयस 611 की रेटिंग के साथ 25वें नंबर पर थे। वहीं उनकी ऑलटाइम हाई रेटिंग 630 की थी, लेकिन अब वे उससे काफी आगे निकल गए हैं। खास बात ये है कि अभी भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के चार और मैच बाकी हैं, इसमें भी अगर श्रेयस अय्यर ने अच्छी पारियां खेली तो वो दिन भी दूर नहीं है, जब वे टॉप 5 में भी पहुंच जाएंगे। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 13वें नंबर पर हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button