उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

सपा ने MLC चुनाव के लिए बदले 2 प्रत्याशी, आकाश अग्रवाल और संजय त्रिपाठी को पार्टी में शामिल करते ही दे दिया टिकट

उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद की 11 सीटों पर चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशी बदल दिए हैं। डॉक्टर आकाश अग्रवाल और डॉक्टर संजय त्रिपाठी को सपा में शामिल करते ही दोनों के टिकट का ऐलान कर दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमने दो नए प्रत्याशी घोषित किए हैं। हम इनका स्वागत करते हैं। जो साथी पहले प्रत्याशी के रूप में घोषित किए गए और उन्होंने अब त्यागकर नए साथियों को टिकट दिए, उनके प्रति भी आभार प्रकट करता हूं। जिन साथियों ने इनके लिए अपनी सीट छोड़ी मैं उनका धन्यवाद देता हूं। समय आने पर इनको उचित समान दिया जाएगा।

जिन्होंने सीट छोड़ी उनका ध्यान रखा जाएगा- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे पूर्व एमएलसी डॉक्टर आकाश अग्रवाल और डॉक्टर संजय त्रिपाठी का स्वागत करता हूं। इन दोनों ने आज समाजवादी पार्टी में शामिल होकर हम लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे। अब हम लोगों ने मिलकर फैसला किया किया है कि MLC चुनाव में ये दोनों समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनेंगे। जो पहले प्रत्याशी घोषित किए गए थे, उनकी सहमति और सहयोग से ये फैसला लिया गया है। आने वाले समय में जो चुनाव होने जा रहा है, उसमें डॉक्टर संजय त्रिपाठी और डॉक्टर आकाश अग्रवाल सपा के प्रत्याशी होंगे। वहीं, जिन्होंने अपनी जगह इन्हें मौका दिया है, मैं उन दोनों साथियों का आभार प्रकट करता हूं। इस चुनाव में सब लोग मिलकर इन दो प्रत्याशियों को तो जिताएंगे ही जिताएंगे। जितने भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लड़ रहे हैं, उन सबका सहयोग करेंगे और ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगे।’

आगरा से आकाश और गोरखपुर-फैजाबाद से संजय होंगे प्रत्याशी

जान लें कि सपा ने अब डॉ. आकाश अग्रवाल को आगरा से और गोरखपुर-फैजाबाद मंडल से कमलेश यादव की जगह डॉ संजय त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने शिक्षा परीक्षा की व्यवस्था ध्वस्त हुई है। सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। स्कूली व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। कई संस्थानों में गिरोह बन गए हैं। इस सरकार में शिक्षा परीक्षा की व्यवस्था ध्वस्त हुई है।

हर क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाएंगे सपा प्रत्याशी

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि 27 हजार वोट सपा के कार्यकर्ता हर क्षेत्र में बढ़ाएंगे। बीजेपी ने जो हर क्षेत्र में जो 27 हजार की धांधली करके वोट बढ़ाए हैं, उसका जवाब एक-एक कार्यकर्ता देगा। बीजेपी के लोग कितना भेदभाव कर रहे हैं वोट बनाने में, जो टीचर ही नहीं है उनका वोट बना दिया गया है। वहीं, यूपी पुलिस पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव बोले कि यूपी पुलिस पर कोर्ट लगातार टिप्पणी कर रहा है, यूपी में पुलिस बर्बाद हो चुकी है। बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों की बारगेनिंग पावर खत्म कर दी है। यह बीजेपी की अपने ही सहयोगियों पर चाल है ताकि वो कही नहीं जा सके।

किसानों का कर्ज क्यों माफ नहीं हो सकता?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व में भी किसानों के पक्ष में फैसले लिए थे, बहुत सी बातें मैनिफेस्टो में भी आएंगी। जब बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो हमारे किसानों को क्यों राहत नहीं मिल सकती। इससे पहले, अखिलेश यादव ने कहा था कि साथ आना चाहें तो आ जाएं, पिछली चीजें भूल जाएंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button