
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिषेक बनर्जी पर बड़ा बयान दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ-साफ कहा है कि अभिषेक बनर्जी मेरे नेता नहीं हैं, मेरी नेता सिर्फ ममता बनर्जी हैं।
ममता बनर्जी के साथ रहूंगा- शत्रुघ्न
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- “मैं ममता दीदी के साथ था, ममता दीदी के साथ हूं और हमेशा ममता दीदी के साथ रहूंगा। न तो अभिषेक बनर्जी और न ही कोई और मेरा नेता है। मेरी नेता सिर्फ ममता बनर्जी हैं। यह एकता दिखाने और ममता बनर्जी के साथ खड़े होने का समय था, यह उन्हें छोड़ने का समय नहीं था। ममता बनर्जी एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं।”
‘मैं अकेला भी रहा, तो…’
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। मैं लगभग 30 साल तक BJP में रहा हूं। पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेताओं ने मुझे सिखाया-समझाया है। अगर उन्होंने मेरे बारे में कुछ कहा भी होगा, तो अच्छी नीयत से ही कहा होगा लेकिन मेरे लिए ममता बनर्जी के साथ रहना ही सबसे अच्छा है। मैं हमेशा ममता बनर्जी के साथ रहूंगा। अगर मैं अकेला भी रहा, तो भी ‘एकला चलो’ (अकेले चलो) का मंत्र अपनाकर उनके साथ ही रहूंगा। अभी कहीं और जाने का मेरा कोई इरादा नहीं है।”
आपको बता दें कि टीएमसी नेताओं के मुताबिक, पार्टी में बगावत की सबसे बड़ी वजह अभिषेक बनर्जी हैं। विधायक से लेकर सांसद तक सभी अभिषेक बनर्जी से नाराज होकर विद्रोह कर रहे हैं। गुरुवार को कल्याण बनर्जी ने भी कह दिया था कि ममता दीदी या मुझे चुने या अभिषेक को, फैसला उनके हाथ में हैं। अब ममता के सबसे खास नेताओं में से एक.. और सबसे करीबी कल्याण बनर्जी नाराज हो गए हैं.. कल्याण की नाराजगी की वजह TMC का फर्जी साइन केस है… जिसमें कल्याण बनर्जी वकील थे… लेकिन आधी रात में कल्याण बनर्जी को इस केस से हटा दिया गया…जिसके बाद कल्याण बनर्जी भड़क गए हैं…और उन्होंने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दे दिया है.. या तो वो अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को चुने या फिर उनको..



