अन्य

डीएम साहब की मेहरबानी से नगर पंचायत शोहरतगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को 25 दिन पर मिलने लगेगी गैस रिफिलिंग की सुविधा । नगर में हर्ष का माहौल। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल- शोहरत गढ़।। नपं शोहरतगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को 25 दिन पर मिलने लगेगी बुकिंग की सुविधा । क्षेत्र में हर्ष का माहौल । डीएम को व्यक्त किया आभार। तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत नगर पंचायत शोहरतगढ़ सहित आस-पास के क्षेत्रवासियों (गैस उपभोक्ता) में हर्ष का माहौल व्याप्त है। गैस उपभोक्ताओं ने डीएम शिवशरणप्पा जीएन को आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें कि कुछ महीनो से पेट्रोलियम मंत्रालय से उपभोक्ताओं के गैस बुकिंग के लिए नियम लागू किया गया है जिसमें शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन पर बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। जिसके कारण नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बा के लगभग 5 हजार शहरी उपभोक्ताओं को 45 दिन पर ही बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके कारण प्रत्येक घर में रसोई में बहुत ही समस्या उत्पन्न हो गई है, क्योंकि कस्बा में खाना बनाने के लिए अन्य कोई सभी संसाधन उपलब्ध नहीं है। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के जागरूक उपभोक्ता सहित उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने 45 दिन से 25 दिन की गैस बुकिंग को लेकर डीएम को शिकायत सौंपा था। उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित शहरी गैस उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए डीएम ने विस्तारित नगर नगर पंचायत शोहरतगढ़ से सम्बद्ध उपभोक्ताओं को 45 दिवस के स्थान पर नियमानुसार 25 दिवस के अन्तर्गत गैस सिलेण्डर की रिफिल हेतु क्षेत्रीय प्रबन्धक, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि0, भारत पेट्रोलियम, कार्पोरेशन लि0 सहित क्षेत्रीय प्रबन्धक (एलपीजी) को बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकें।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button