अन्य

इंडिया गठबन्धन से सपा – कांग्रेस या आप पार्टी के टिकट की दौड़ में डॉ0 सरफराज अंसारी । रिपोर्टर – डा० शाह आलम।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शोहरतगढ़ सीट पर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। विभिन्न दलों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसी बीच क्षेत्र के चर्चित सर्जन डॉ0 सरफराज अंसारी का नाम इंडिया गठबन्धन से संभावित दावेदार के रूप में चर्चा में आने से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। वहीं बताया जा रहा है कि डॉ0 सरफराज अंसारी गठबन्धन से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे हैं। चिकित्सक के रूप में पहचान रखने वाले डॉ0 सरफराज अंसारी का क्षेत्र में सामाजिक सम्पर्क भी है। ऐसे में उनके नाम को नये और सामाजिक चेहरे के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पूर्वांचल और तराई क्षेत्र की कई विधानसभा सीटों पर जातीय समीकरण के साथ सामाजिक स्वीकार्यता भी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनती है। शोहरतगढ़ में भी विभिन्न वर्गों के बीच सन्तुलन साधने वाला प्रत्याशी विपक्षी गठबधन के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। फिलहाल टिकट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में अन्तिम निर्णय गठबन्धन के शीर्ष नेतृत्व और सम्बन्धित दल की चुनावी रणनीति पर निर्भर करेगा। यदि गठबन्धन नये सामाजिक चेहरे को मैदान में उतारता है तो शोहरतगढ़ में 2027 का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button