अन्य
देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बांसी चेतिया मार्ग के बड़हल घाट पर पुल बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ छेड़ा अभियान। रिपोर्टर- डा० शाह आलम
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़।।देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बांसी चेतिया मार्ग को जोड़ने वाली बड़हल घाट पर पुल बनाने के लिए छेड़ा अभियान । सिद्धार्थ नगर जनपद सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने ग्रामीणों के साथ मिल कर चेतिया से बांसी को जोड़ने वाले मार्ग स्थित बड़हल घाट पर पक्का पुल निर्माण कराने के लिए अभियान छेड़ दिया है। लम्बे समय से ग्रामीण निजी स्रोत से इस बड़हल घाट पर पीपे का पुल बना कर आते जाते हैं लेकिन हर साल बाढ़ में ए पुल बेकार हो जाता है। एक तरफ जहां विकास की गंगा बहाने का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ ए ग्रामीणों द्वारा बनाया जाने वाला पीपे का पुल सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल रहा है। देवेन्द्र त्रिपाठी ने आज मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ बड़हल घाट पर पक्का पुल बनाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। श्री देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस पुल के बन जाने से चेतिया से बांसी की दूरी काफी कम और आसान हो जाएगा इस कछार क्षेत्र से बांसी बस्ती आना जाना आसान हो जाएगा जिससे ग्रामीणों को काफी फायदा पहुंचेगा।





