अन्य

सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन। रिपोर्टर – डा0 शाह आलम।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़। सोशल मीडिया पर मीडिया एवं पत्रकारों के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं भ्रामक टिप्पणियां किए जाने के मामले को लेकर शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि इन दिनों शोहरतगढ़ कस्बे में हिन्दू एवं मुस्लिम पक्ष से सम्बन्धित विभिन्न घटनाओं और सोशल मीडिया पोस्ट के कमेन्ट बॉक्स में कुछ व्यक्तियों द्वारा मीडिया एवं मीडिया कर्मियों को अनावश्यक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। “दलाल मीडिया”, “मीडिया क्या कर रही थी?” जैसे शब्दों का प्रयोग कर पत्रकारों की निष्पक्षता एवं प्रतिष्ठा पर सवाल उठाये जा रहे हैं। पत्रकारों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से पत्रकारिता जगत की सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। ज्ञापन में सोशल मीडिया पोस्ट पर कथित रूप से की गई मीडिया टिप्पणी का उल्लेख किया गया है। इसी तरह फेसबुक पोस्ट पर मीडिया को सम्बोधित कथित टिप्पणी तथा उसी पोस्ट पर मीडिया के सम्बन्ध में की गई कथित टिप्पणियों को भी जांच के दायरे में लेने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक अथवा कानून-विरोधी पोस्ट या कृत्य किया जाता है तो उसके लिए सम्बन्धित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार है। ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन सक्षम है। किसी घटना अथवा पोस्ट के लिए मीडिया कर्मियों को जिम्मेदार ठहराकर सार्वजनिक रूप से अपमानजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। ज्ञापन के साथ संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट, कमेंट के स्क्रीनशॉट तथा उपलब्ध पोस्ट/कमेन्ट के लिंक भी प्रभारी निरीक्षक को उपलब्ध कराये गये। पत्रकारों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय ने पत्रकारों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पत्रकार साथियों ने कहा कि यदि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों से भी पत्राचार किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सरताज आलम, वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव, श्रवण कुमार पटवा, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, राकेश कुमार राज, शिवरतन कन्नौजिया, मनोज कुमार जायसवाल, शरदेन्दु त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, कमलेश कुमार मिश्रा, राकेश बाबा, रामानन्द पाण्डेय, निसार चौधरी, मोहम्मद इब्राहिम, अशोक दूबे, दिनेश कुमार, पियूष सिंह, प्रदीप उपाध्याय, केपी सिंह, अतुल शुक्ला, पंकज कसौधन, अजीज अहमद, अमिताभ श्रीवास्तव आदि पत्रकार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button