अन्य

मा० यशस्वी विधायक श्री विनय वर्मा ने शोहरत गढ़ क्षेत्र के विकास के लिए 12 करोड़ 65 लाख रुपए कराया स्वीकृत – हर तरफ हो रही है सराहना 🙏। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़। मा० यशस्वी विधायक श्री विनय वर्मा के अथक प्रयासों के उपरांत प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण नई सड़कों, पुल-पुलियों एवं सेतु निर्माण कार्यों के साथ-साथ पुरानी सड़कों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही लगभग 35 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य एवं करीब ₹12 करोड़ 62 लाख की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बेहतर आवागमन, ग्रामीण संपर्क, व्यापारिक गतिविधियों एवं आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित हूँ। जनता जनार्दन के विश्वास और अपेक्षाओं पर हर क्षेत्र में खरा उतरना हमारा दृढ़ संकल्प है। मैं अपनी ओर से एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ तथा साथ ही क्षेत्रवासियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button