अन्य
महथा अंडर पास में भर जाता है पानी बना रहता है खतरा। रिपोर्टर – सरताज आलम।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरत गढ़ । गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेलवे खण्ड मार्ग शोहरतगढ़ परसा स्टेशन के बीच हाल्ट रेलवे स्टेशन महथा बाजार के रेलवे अण्डरपास में कई दिनों से पानी भरा हुआ है, ग्रामीणों व स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए 31 मई शाम को सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ट्विटर (एक्स) पर रेल प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, जो 12 घंटे के भीतर ही महथा गांव जाने वाले मार्ग के अण्डरपास से पानी निकाल शुरू हो गया है। विगत कई दिनों से गोरखपुर-बढ़नी रेल मार्ग पर हाल्ट रेलवे स्टेशन महथा बाजार के समीप LHS-73 महथा अण्डरपास में कई दिनों से पानी भरा हुआ था, जिससे क्षेत्र के महथा, लेदवा, गजहड़ा, सेंगवार, बौड़री, नहरी आदि गांवों से आने-जाने वाले स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायत करने पर पानी निकासी नहीं हो रही थी। महथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेख मोहम्मद आसिम उर्फ नैय्यर के सूचना पर सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी संस्था के प्रबन्धक वकार मोइज खां ने डीआरएम लखनऊ, रेल मदद, रेल मंत्रालय व रेलवे के उच्च अधिकारियों को ट्विटर (एक्स) के माध्यम से समस्या से अवगत कराया। डीआरएम प्रयागराज, रेल मदद ने सम्बन्धित अधिकारियों को अण्डरपास से पानी निकालने के लिए रेलवे के कर्मचारियों को निर्देशित किया, जिसको लेकर 12 घंटे के भीतर ही पानी निकालना शुरू हो गया। इस अवसर पर ग्राम महथा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महथा शेख मोहम्मद आसिम, संजय श्रीवास्तव, राजकिशोर चौधरी, रामवृक्ष यादव, अंकित भारती, रामकान्त यादव, अरविन्द भारती, धर्मेन्द्र कुमार, अब्दुल वदूद, मोहम्मद् सलमान आदि ग्रामीणों ने सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी संस्था व रेलवे प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।





