UPSC 2024 बैच के 147 आईपीएस अधिकारियों को कैडर अलॉट, यूपी को मिले 12 नए अफसर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 बैच के 147 आईपीएस अधिकारियों को कैडर अलॉट कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश को इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के 12 अफसर मिले हैं। मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कैडर आवंटन की सूची जारी की है।
यूपीएससी-2024 की परीक्षा में यूपी के करीब 32 अभ्यर्थियों का चयन इंडियन पुलिस सेवा के लिए हुआ था। इसमें केवल 4 अफसरों को ही उनका मूल कैडर यूपी मिला है। कैडर आंवटन नीति के अंतर्गत बाकी अफसरों को दूसरे राज्यों का कैडर मिला है।
इस बीच दूसरे राज्यों के 8 अफसरों को यूपी कैडर मिला है। इस तरह यूपी को 12 नए आईपीएस अधिकारी मिलने जा रहे है। जाहिर है कि यूपी पुलिस के खेमे में 12 नए अफसरों के आने के बाद कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा।
यूपी के इन अफसरों को मूल कैडर
1-उत्कर्ष पाठक,
2-कुणाल कुमार,
3-प्रणय मित्तल,
4-आर्येंद्र कुमार
दूसरे राज्यों से यूपी आने वाले अफसर
1-वैभव सिंह-हिमाचल प्रदेश
2-अभिषेक अंजनी सिंह-गुजरात
3-आदित्य आचार्य-राजस्थान
4-कशिश कालरा-दिल्ली
5-भरत दत्त तिवारी-उत्तराखंड
6-कुणाल यादव-उत्तराखंड
7-अक्षत मांडिवाल-राजस्थान
8-डिंपी राजौरा-दिल्ली



