अन्य

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं भाजपा नेता रवि अग्रवाल ने देश वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं 🌹। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रान्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। देश आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ देश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए सभी नागरिकों को राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नन्दू गौड़, राम कुमार तिवारी, शिवशक्ति शर्मा, राजकुमार मोदनवाल, रंजीत मित्तल, दिनेश कुमार, बबलू गौड़, वीरेन्द्र गौड़, राममिलन चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button