अन्य

सपाइयों ने चौधरी अमर सिंह की अगुवाई में महंगाई, बेरोजगारी व जन समस्याओं को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन – सपाइयों में दिखा मुलायम सिंह के दौर का जज्बा । रिपोर्टर – डा० शाह आलम

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस एवं बिजली की बढ़ती कीमतों सहित विभिन्न जन समस्याओं को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को सम्बोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ करमेन्द्र कुमार को सौंपा। प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत एनएच-730 स्थित चेतिया मोड़ के बगीचे से हुई। जहां से निकला जुलूस तिरंगा तिराहा, मुख्य बाजार, पुलिस पिकेट एवं तहसील रोड होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। रैली में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की समस्याएं तथा किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन के उपरान्त सपा प्रतिनिधिमण्डल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं से त्रस्त है, लेकिन सरकार इन मुद्दों के प्रति गम्भीर नहीं दिख रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जबकि युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और सिंचाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति चिन्ताजनक है तथा दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची से नाम कटने का मुद्दा भी उठाया। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। किसानों को समय से खाद, बीज और सिंचाई के लिए डीजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। बढ़ती बिजली दरों और अघोषित कटौती ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने सरकार से जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग किया। ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा तुलसियापुर चौराहे पर निर्माणाधीन मछली मण्डी में कथित भ्रष्टाचार की जांच, दुर्घटना में मृत श्रमिकों के स्वजन को 50-50 लाख रुपये तथा घायलों को 15-15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने मनरेगा के लम्बित भुगतान तत्काल कराने, मजदूरी दर 252 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन करने तथा किसानों को समय से खाद, बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने, बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा बिजली दरों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग भी शामिल रही। इसके अतिरिक्त पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई, धान की नर्सरी के समय किसानों को खाद, बीज और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुधारने, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती कर आरक्षण कोटा पूर्ण करने की मांग भी की गई। साथ ही शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बरसात से पूर्व सभी बांधों की मरम्मत एवं कटान स्थलों को भरने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर मुरलीधर मिश्रा, हरिराम यादव, गोपाल फौजी, राममिलन भारती, विन्ध्याचल चौधरी, खलकुल्लाह खान, शिवशंकर चौधरी, अजय कुमार चौधरी, रामदास चौधरी, पंकज चौधरी, अरविन्द चौधरी, अवनिन्द्र चौधरी, सर्वजीत यादव, एहसान कुरैशी, हैदर अली, कमरुज्जमा खान, घनश्याम जायसवाल, अनिल यादव, रामनेवास चौहान, रामशंकर मौर्य, राजकुमार चौधरी, श्यामलाल शर्मा, ध्रुप राज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। वहीं धरना-प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अवधेश पाण्डेय, एसआई सन्तोष यादव, एसआई रामबदन यादव, मुख्य आरक्षी दिनेश यादव, दयानन्द, सतीश सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button