देश

जयपुर में एआईएपीजीईटी-2026 के प्रभावित 49 उम्मीदवारों की 1 सितंबर को पुनः परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) 2026 का आयोजन 22 अगस्त को देशभर के 200 केंद्रों पर किया था। हालांकि, श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज, जयपुर में बिजली चले जाने के कारण, उस केंद्र पर परीक्षा दे रहे 49 उम्मीदवार अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके।

इसको लेकर एनटीए ने 22 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से बताया था कि इन प्रभावित उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से ‘राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर’ में आयोजित की जाएगी।

इसी संबंध में एनटीए ने सभी 49 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा के एडमिट कार्ड शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। ऐसे में सभी 49 प्रभावित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

एआईएपीजीईटी-2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद उम्मीदवार गतिविधि में ‘एआईएपीजीईटी – 2026 प्रवेश पत्र’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें। फिर एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। प्रवेश पत्र को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उन्हें 1 सितंबर को एडमिट कार्ड में बताए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर, उसमें बताए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार रिपोर्ट करना होगा। इसी के साथ उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ प्रवेश पत्र में बताए गए अन्य दस्तावेज/सामान भी ले जाना होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button