देश

सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों को होली की बधाई

देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने होली की बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के महापर्व होली की आप सभी दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई और ढेरों मंगलकामनाएं। प्रार्थना है कि उत्सव का यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के इंद्रधनुषी रंगों से भर दे। उमंग और उल्लास का यह त्योहार हमारे समाज में आपसी प्रेम, विश्वास और सद्भाव की मिठास को और बढ़ाए। प्रेम और भाईचारे के इस अवसर पर हर चेहरा मुस्कान से खिला रहे और हर घर खुशियों की सुगंध से महकता रहे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे। समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह उत्सव प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो हमें सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान महादेव से कामना है कि आप सभी जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा के रंग सदा खिलते रहें।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।”

रंगों का त्योहार, होली, हिंदू धर्म के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है, जिसे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। रंगवाली होली, बड़ी होली और धुलंडी के नाम से भी जाना जाने वाला यह जीवंत त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और शीत ऋतु की समाप्ति का प्रतीक है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button