देशबड़ी खबर

बंगाल में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भीड़ ने अंडे फेंके, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में एक रेस्टोरेंट के बाहर जमा हुई भीड़ ने उन पर अंडे फेंके। मोइत्रा ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिख रहा है कि रोड पर जमा भीड़ में से कुछ लोग सांसद पर अंडे फेंक रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अंडे फेंके जाने के दौरान भीड़ के पास कुछ पुलिसकर्मी भी हैं। कृष्णानगर की सांसद ने आरोप लगाया कि यह हमला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया और राज्य की पुलिस तमाशबीन बनी रही।

अंडे फेंके जाने का वीडियो आया सामने

इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं, जो अलग-अलग तरफ से रिकॉर्ड किए गए। एक वीडियो में कुछ पुरुष और महिलाएं अंडे फेंकते और नारे लगाते दिख रहे हैं, जबकि पास की सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। दूसरा वीडियो खुद मोइत्रा ने रिकॉर्ड किया। फुटेज में अंडे खिड़कियों पर लगते हुए दिख रहे हैं, जबकि कृष्णानगर की सांसद अपने मोबाइल फोन से घटना को रिकॉर्ड कर रही हैं और स्थानीय TMC नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठी हैं।

महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर लगाया आरोप

जब अंडे लगातार कांच की खिड़कियों पर लग रहे थे, तब महुआ मोइत्रा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और TMC का आरोप है कि इस घटना के पीछे बीजेपी कार्यकर्ता थे। इस आरोप पर बीजेपी की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इससे पहले भी ममता बनर्जी कैंप के कई नेताओं पर फेंके गए थे अंडे

बता दें कि मई में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद से अभिषेक बनर्जी समेत टीएमसी के कई नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले 7 जून को मिदनापुर में कुछ उपद्रवी लोगों ने TMC नेता सुजॉय हाज़रा की गाड़ी पर अंडे फेंके थे। कोलकाता के काउंसलर बाप्पादित्य दासगुप्ता और मोहम्मद जसीमुद्दीन पर भी अंडे फेंके गए। 18 जून को उदयन गुहा को भी इसी तरह निशाना बनाया गया, जबकि 19 जून को आसनसोल कोर्ट के बाहर TMC नेता विजय सिंह पर प्रदर्शनकारियों ने “चोर, चोर” के नारे लगाते हुए अंडे फेंके गए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button