देशबड़ी खबर

जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ये फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी।अहमदाबाद ATC को मिला था विमान को लेकर अलर्ट, इसके बाद विमान के पायलट ने स्क्वाक-7500 कुछ सेकेंड के लिए घोषित किया था। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। इसके बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9:45 बजे विमान को आइसोलेशन वे पर लाया गया। बता दें कि आपात स्थिति में ही आइसोलेशन वे पर लाया जाता है विमान।


पायलट की गलती से दब गया था बटन
इस जानकारी के बाद तुरंत दिल्ली से एनएसजी रवाना की गई, जयपुर का संगनेर और ई एचसीसी अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पायलट की गलती से बटन दब गया था, जिसके बाद विमान हाईजैक का अलर्ट जारी हो गया और फिर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हाईजैक का अलर्ट मिलते ही चारों तरफ अफरातफरी मच गई, यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है?

सभी यात्री सुरक्षित 
अधिकारियों ने कहा, फ़्लाइट AI2030 के यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से उतारा जा रहा है। इसके बाद उन्हें मंज़िल तक जाने के लिए दोबारा विमान में बिठाया जाएगा। स्थिति सामान्य है और हम यात्रियों व उनके परिजनों से अपील करते हैं कि वे घबराएं नहीं। स्थिति में बदलाव के साथ हम आगे की जानकारी देंगे।

बताया जा रहा है कि पायलट ने कुछ समय के लिए स्क्वाक-7500 कोड घोषित किया था। बता दें कि इस कोड को तब इस्तेमाल किया जाता है जब विमान के हाइजैक होने की स्थिति हो। इसके बाद सिग्नल मिलने ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई और सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार की सुबह करीब 9:10 बजे फ्लाइट को दिल्ली के वॉर रूम से रूट बदलकर उसे जयपुर भेजने का फैसला लिया गया। इसके बाद विमान को जयपुर में लैंड कराने की तैयारी शुरू हुई और उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button