देशबड़ी खबर

नीतीश कुमार के बेटे निशांत बने स्वास्थ्य मंत्री, विजय सिन्हा होंगे कृषि मंत्री; बिहार में विभागों का बंटवारा

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, विजय सिन्हा कृषि मंत्री होंगे। थोड़ी देर में आधिकारिक सूची जारी होगी।

PM मोदी और अमित शाही की मौजूदगी में ली शपथ

इससे पहले दिन में पटना में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में निशांत कुमार और 31 अन्य लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्य में NDA के सभी घटक दलों से चुने गए कुल 32 नेताओं को, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने एक भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे।

पैर छूकर पिता से लिया था आशीर्वाद

शपथ लेने वालों में प्रमुख नाम JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का था, जिन्होंने पिछले महीने राज्यसभा में जाने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। शपथ ग्रहण से पहले निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार से पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

सीधे मंत्री बनकर सियासत में एंट्री

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU नेता नीतीश कुमार के बेटे निशांत आम तौर पर राजनीति से दूर रहे हैं और एक शांत तथा निजी जीवन जीना पसंद करते हैं। निशांत ने अपनी शिक्षा इंजीनियरिंग क्षेत्र में प्राप्त की है और उनका झुकाव आध्यात्मिकता और सादगी की ओर अधिक बताया जाता है। उन्होंने अब तक सक्रिय राजनीति में औपचारिक रूप से प्रवेश नहीं किया था लेकिन अब वह सीधे मंत्री बनकर सियासत में एंट्री ले रहे हैं। निशांत ने हालांकि पहले यह कहते हुए मंत्री पद लेने से इनकार कर दिया था कि वह पहले पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button