देश

प्रवेश वाही बने दिल्ली के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं उपमहापौर, जानें क्या रहे आंकडे़

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के लिए हुए मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। वरिष्ठ पार्षद प्रवेश वाही को दिल्ली का नया महापौर चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जहीर को भारी अंतर से हराया। मेयर चुनाव में कुल 165 सांसदों, विधायकों और पार्षदों ने मतदान किया। सभी वोट वैध पाए गए। प्रवेश वाही को 156 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार जहीर को केवल 9 वोट ही मिल सके। इस तरह प्रवेश वाही ने 147 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। डिप्टी मेयर पद के लिए अलग से मतदान नहीं हुआ और बीजेपी की मोनिका पंत को इस पद पर निर्विरोध चुना गया।

AAP ने किया चुनाव का बहिष्कार

इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का बहिष्कार किया। पार्टी के पार्षद, सांसद और विधायक मतदान के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। हालांकि, पार्टी ने स्थायी समिति के चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया है। बता दें कि स्थायी समिति की तीन सीटों के लिए तीन ही नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें बीजेपी के 2 पार्षद और AAP का एक पार्षद शामिल है। ऐसे में तीनों सदस्यों का चुनाव बिना मतदान के तय माना जा रहा है। इसी वजह से AAP ने इस प्रक्रिया में भाग लेने का फैसला किया है ताकि उसका एक सदस्य समिति में पहुंच सके।

क्या है MCD मेयर चुनाव का गणित?

एमसीडी में कुल 273 वोट होते हैं, जिसमें 249 पार्षद, 7 सांसद, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 मनोनीत विधायक शामिल हैं। बहुमत के लिए 137 वोट जरूरी होते हैं। एक वार्ड खाली होने के कारण वर्तमान में 249 पार्षद हैं। इस चुनाव में 165 वोट पड़े और सभी वैध रहे। भाजपा को 156 वोट मिले जबकि कांग्रेस को 9 वोट मिले। बता दें कि बीजेपी के पास कुल 123 पार्षद हैं। इसके अलावा 7 सांसद और 11 विधायक भी उसके समर्थन में हैं।

हाल ही में स्वाति मालीवाल के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी के कुल समर्थन वोट 142 तक पहुंच गए, जो बहुमत से अधिक हैं। अन्य दलों में आम आदमी पार्टी के 100 पार्षद हैं, जबकि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 पार्षद, कांग्रेस के 9 पार्षद, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का 1 पार्षद और 1 निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। नए महापौर प्रवेश वाही पूर्वी उत्तरी दिल्ली नगर निगम में तीन बार जोन चेयरमैन रह चुके हैं। वे स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में रोहिणी बी वार्ड से पार्षद हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button