देश

प्रधानमंत्री मोदी ने सावित्रीबाई फुले और रानी वेलु नचियार को अपनी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को समाज सुधारक, शिक्षिका एवं कवयित्री सावित्रीबाई फुले और स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलू नचियार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सावित्रीबाई फुले और रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें सादर नमन। दोनों ने अपने साहस और दयालुता से समाज को प्रेरित किया। हमारे देश के लिए उनके योगदान अमूल्य है।

सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में हुआ था। सावित्रीबाई फुले को समाज सेविका, नारी मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में जाना जाता है।

रानी वेलु नचियार तमिलनाडु के शिवगंगई जिले की 18वीं सदी की रानी थीं, जिन्हें ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली पहली रानी के रूप में जाना जाता है। वह ‘वीरमंगई’ के नाम से मशहूर हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button