देश

बंगाल में TMC का 15 साल का राज खत्म! क्या BJP के इन 5 तगड़े वादों ने पलटा पूरा खेल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि सूबे में बदलाव का समय आ गया है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस भारी पछाड़ खाती नजर आ रही है, जबकि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की राह पर है।

15 साल तक ममता बनर्जी के मजबूत गढ़ रहे बंगाल में भाजपा की इस बड़ी सफलता के पीछे पार्टी की सटीक रणनीति और पाँच ऐसे वादे हैं, जिनका जवाब तृणमूल कांग्रेस ढूंढ नहीं पाई।

1. घुसपैठ पर सख्ती का वादा

भाजपा ने पूरे चुनाव में अवैध घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाया। पार्टी ने वादा किया कि सत्ता में आते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की पहचान कर उन्हें राज्य से बाहर किया जाएगा। सीमावर्ती जिलों में स्थानीय लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थानीय रोजगार से जोड़कर पेश किया गया। इस वादे ने खासकर ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में भाजपा को मजबूत समर्थन दिलाया।

2. महिलाओं और युवाओं को आर्थिक सहायता

भाजपा ने आम जनता को लुभाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। पार्टी ने कहा कि अगर बंगाल में उसकी सरकार बनी तो हर महिला के बैंक खाते में हर महीने ₹3000 और बेरोजगार युवाओं को भी ₹3000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। साथ ही केंद्र की योजनाओं को राज्य में बिना भेदभाव के लागू करने का वादा किया गया। इन घोषणाओं ने महिलाओं और युवाओं के बीच व्यापक असर छोड़ा।

3. कानून-व्यवस्था सुधारने का संकल्प

राज्य में बढ़ती अपराध और हिंसा को भाजपा ने प्रमुख मुद्दा बनाया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड समेत कई घटनाओं का जिक्र करते हुए पार्टी ने वादा किया कि सत्ता में आने पर ‘यूपी मॉडल’ लागू कर अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। अमित शाह के ‘गुंडागर्दी पर लगाम’ वाले बयान ने भी शहरों और मध्यम वर्ग में गूंज पैदा की।

4. भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज का अंत

भाजपा ने TMC पर ‘सिंडिकेट राज’ और सरकारी योजनाओं में घोटालों का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा किया। पार्टी ने साफ कहा कि सरकार बनते ही सभी अवैध सिंडिकेट बंद कर दिए जाएंगे और पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाएगी। यह मुद्दा उन लोगों को छू गया जो लंबे समय से सिस्टम में सुधार चाहते थे।

5. उद्योग और रोजगार का बड़ा वादा

भाजपा ने बंगाल से बंद हो चुके उद्योगों को फिर से खोलने और नए निवेश आकर्षित करने का वादा किया। पार्टी का कहना था कि इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने का वादा भी इस सूची में शामिल था।

इन पांच वादों ने भाजपा को बंगाल की जनता के बीच विश्वास का मजबूत आधार दिया। तृणमूल कांग्रेस इन मुद्दों का कोई ठोस जवाब नहीं दे पाई। नतीजतन, जनता ने बदलाव का साथ दिया और भाजपा आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button