देशबड़ी खबर

AAP से BJP में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब में 2 FIR दर्ज; मंडराया गिरफ्तारी का खतरा

हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 FIR दर्ज हुई हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के 2 अलग-अलग जिलों में FIR रजिस्टर की गई हैं। दोनों ही FIR गैर-जमानती धाराओं में उनके खिलाफ दर्ज हुई हैं। बता दें कि अब संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच, संदीप पाठक अपने दिल्ली के घर से जल्दबाजी में निकलते नजर आए। राघव चड्ढा के साथ AAP से बागवत कर संदीप पाठक, बीजेपी में आए हैं।

संदीप पाठक ने कही FIR की जानकारी नहीं होने की बात

इस दौरान, संदीप पाठक का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। संदीप पाठक ने कहा कि मुझे ऐसी किसी एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है, न ही किसी पुलिस अफसर ने मुझको इस बारे में सूचित किया है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा में बिताई है। भारत, किसी भी पार्टी से बड़ा है। मैं कभी भी अपने देश के साथ धोखेबाजी नहीं करूंगा, न ही किसी और को ऐसा करने दूंगा।

मेरे खिलाफ कार्रवाई में दिख रही उनकी दहशत- पाठक

उन्होंने आगे कहा कि यदि मेरे जैसे किसी शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की गई है, तो यह सिर्फ उनकी दहशत को दर्शाता है। मैं इसको लेकर और कुछ नहीं कहना चाहता।

अपने आवास के पीछे के दरवाजे से निकले संदीप पाठक

जान लें कि आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। तिलक मार्ग थाने के SHO और उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी संदीप पाठक के घर के बाहर मौजूद नजर आए। इसके बाद, संदीप पाठक अपने सरकारी आवास के पीछे के दरवाजे से गाड़ी में बैठकर तेजी से निकल गए।

संदीप पाठक हाथ में सूटकेस लिए हुए जल्दबाजी में दिखे

आवास के जिस दरवाजे से संदीप पाठक बाहर निकले, उसके बाहर घास जमी हुई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि इस दरवाजे का इस्तेमाल आमतौर पर आने-जाने के लिए नहीं किया जाता है। घर से निकलते वक्त वह काफी जल्दबाजी में दिखाई दिए। इस दौरान, उनके हाथ में एक सूटकेस भी नजर आया।

संदीप पाठक समेत AAP के ये 7 सांसद BJP में हुए शामिल

गौरतलब है कि बीते 24 अप्रैल को राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का झंडा थामा था। इनमें अन्य सांसदों के नाम हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button