देश

‘आप TMC का हिसाब करो-हम सारे गुंडों को उल्टा लटकाने का काम करेंगे’, जलपाईगुड़ी में बोले गृह मंत्री अमित शाह

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। सभी राजनीतिक दल जमीन पर उतर कर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधित किया। यहां अमित शाह ने कहा कि आप सभी को पोइला बैसाख की ढेर सारी शुभकामनाएं। ये नया वर्ष हमारे बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने वाला हो, ऐसी मैं प्रार्थना करता हूं।

चुनाव के बाद TMC के गुंडों को ढूंढेंगे- अमित शाह

अमित शाह ने कहा- “जलपाईगुड़ी बहुत बड़ा राजनीतिक केंद्र है। ममता बनर्जी को निकालने की शुरुआत यहीं से करनी है। जलपाईगुड़ी की सभी 7 सीट इस बार नरेन्द्र मोदी जी की झोली में डालनी हैं। माताओं-बहनों-भाइयों, आप EVM पर कमल का निशान ढूंढिए। चुनाव के बाद TMC के गुंडों को ढूंढने का काम हम करेंगे। राजगंज और जलपाईगुड़ी में TMC नेताओं द्वारा ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों से कटमनी लिया जाता है। इसे बंद करने का काम केवल और केवल भाजपा कर सकती है।”

सारे गुंडों को उल्टा लटकाने का काम करेंगे- अमित शाह

जलपाईगुड़ी में अमित शाह ने कहा- “इस छोटे से स्थान पर बाढ़ राहत के 100 करोड़ रुपये ममता के गुंडे खा गए। उनसे ये रुपये वापस लेने और स्टोन माफिया को सीधा करने का काम हम करेंगे। आप कमल के निशान का बटन दबा दो, इस सिंडिकेट माफिया को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम हम करेंगे। जलपाईगुड़ी टिंबर और टूरिज्म के लिए जाना जाता था। ममता दीदी ने चौथा टी जोड़ा- टियर्स का टी, आंसुओं का टी। 23 अप्रैल को ममता बनर्जी का हिसाब आप कर दो, गुंडों का हिसाब हम बराबर कर देंगे। सारे गुंडों को उल्टा लटकाने का काम हम करेंगे।”

‘चाय बागान श्रमिक को 500 रुपये से ज्यादा वेतन देंगे’

अमित शाह ने कहा- “यहां चाय बागान की इंडस्ट्री खत्म हो रही है। इनके श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है और न ही इनको भूमि का हक दिया है। मैं आज कहकर जाता हूं कि भाजपा सरकार बनने के बाद 2.5 साल में हर चाय बागान श्रमिक को 500 रुपये से ज्यादा वेतन हम देंगे। भाजपा सरकार बनने के बाद हर चाय बागान के श्रमिक को भूमि का पट्टा देकर भूमि का मालिक बनाने का काम करेगी।”

‘गोरखा समस्या का संवैधानिक समाधान करेंगे’

अमित शाह ने कहा- “भारत सरकार ने गोरखा समस्या के समाधान के लिए बहुत सारे प्रयास किए। मगर दीदी साथ नहीं देती। इसलिए हमने एक Interlocutor बनाया है। मैं आज कहकर जाता हूं कि चुनाव के बाद गोरखा समस्या का संवैधानिक समाधान भाजपा करेगी। पूरे बंगाल भर के सभी दलों के कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि भाजपा सरकार बनने पर सभी पर जो झूठे मुकदमें लगाए गए हैं उन सारे मुकदमों को वापस लेने का काम भाजपा सरकार करेगी।”

‘घुसपैठियों को खदेड़कर बंगाल से बाहर करेंगे’

अमित शाह ने कहा- “मैं वादा कर के जाता हूं- ममता बनर्जी को छातियां पीटने दो, हम पूरे बंगाल से चुन चुनकर घुसपैठियों को खदेड़कर बंगाल से बाहर करेंगे। यहां मौजूद दीदी लोग बताओ क्या चार शादियों की परमिशन होनी चाहिए क्या? ये कुछ लोगों को चार शादी की परमिशन दिए हैं और कुछ को एक शादी का। भाजपा सरकार बनी तो दीदी लोग, किसी को भी चार शादी नहीं करने देंगे।”

‘बंगाल में किसी को बाबरी मस्जिद नहीं बनाने देंगे’

अमित शाह ने कहा- “ममता दीदी आपका चेला हुमायूं कबीर नाटक करने के लिए आपसे अलग हुआ है। वो बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद बनाना चाहता है। ममता दीदी कान खोलकर सुन लो- ये बंगाल भारत में है। बंगाल में किसी को बाबरी मस्जिद नहीं बनाने देंगे।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button