खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

रनों के पहाड़ तले दबी टीम इंडिया! न्यूजीलैंड ने वनडे इतिहास की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत की दर्ज

मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के चौथे मैच को 244 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम 50 ओवर्स में 333 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई, जिसके बाद सभी को टीम इंडिया से बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन मैट हेनरी की घातक तेज गेंदबाजी ने भारतीय पारी को 26.4 ओवर्स में सिर्फ 89 रनों के स्कोर पर समेट दिया। हेनरी इस मैच में जहां 6 विकेट लेने में कामयाब रहे तो वहीं न्यूजीलैंड की यह उनके वनडे क्रिकेट इतिहास की अब तक की रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत बन गई।

भारतीय टीम के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

न्यूजीलैंड जो शुरुआती तीन वनडे मैचों में से 2 गंवा चुकी थी तो वहीं एक मुकाबला बारिश के चलते धुल जाने के बाद उनके लिए यह मैच सीरीज को जिंदा रखने के लिए काफी अहम हो गया था। कीवी टीम ने अपने घरेलू हालात का पूरी तरह से फायदा उठाया जिसमें हेनरी की तेज गति से आती हुई अंदर और बाहर की गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। भारतीय टीम के खिलाफ यह जहां न्यूजीलैंड की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है तो वहीं न्यूजीलैंड की यह उनके वनडे इतिहास की रनों के अंतर से दूसरी बड़ी जीत है। इस लिस्ट में कीवी टीम की साल 2008 में आयरलैंड के खिलाफ अबेरडीन में खेले गए वनडे मैच में 290 रनों की जीत पहले नंबर पर है।

न्यूजीलैंड की वनडे में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

  • बनाम आयरलैंड – 290 रन (साल 2008, अबेरडीन)
  • बनाम भारत – 244 रन (साल 2026, माउंट माउंगानुई)
  • बनाम यूएसए – 210 रन (साल 2004, द ओवल)
  • बनाम ऑस्ट्रेलिया – 206 रन (साल 1986, एडिलेड)
  • बनाम वेस्टइंडीज – 204 रन (साल 2017, क्राइस्टचर्च)

वनडे में टीम इंडिया 8वीं बार 100 से कम स्कोर पर सिमटी

भारतीय टीम के लिए चौथा वनडे मैच किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ जिसमें वह वनडे इतिहास में 8वीं बार 100 या उससे कम के स्कोर पर सिमट गई। इस मैच में 89 का स्कोर भारतीय टीम का वनडे इतिहास में अभी तक का छठा सबसे कम स्कोर ऑल आउट में है। टीम इंडिया के पास इस हार से उबरने के लिए अधिक समय नहीं है, जिसमें उनको सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेलना है, जिसमें मेजबान कीवी टीम की नजरें जहां सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर रहने वाली हैं तो वहीं भारतीय टीम की कोशिश 3-1 से सीरीज खत्म करने पर रहेगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button