उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीराज्यलखनऊ

लखनऊ में IPL से पहले BCCI की नई गाइड लाइन : स्टेडियम में दर्शकों के लिए इन चीजों पर लगा बैन, 3 घंटे पहले ही खोले जायेगें गेट

आईपीएल के मैचों के दौरान दर्शन इकाना स्टेडियम में सिक्के, लैपटॉप, टैबलेट और पॉवर बैंक नहीं ले जा सकेंगे। स्टेडियम में प्रवेश से संबंधित गाइडलाइन रविवार को आयोजक समिति और बीसीसीआई ने जारी कर दी। बोतल, हेडफोन या ईयरबड, कप, ग्लास, लाइटर, टिन या कैन, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, पोर्टेबल स्पीकर, ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ, आतिशबाजी सामग्री, हथियार, हेलमेट, बैग, व्यावसायिक, राजनीतिक, धार्मिक या आपत्तिजनक संदेश वाले बैनर, झंडे, पोस्टर खाद्य पदार्थ और शराब भी नहीं ले जा सकेंगे।

स्टेडियम में किसी तरह की रिकॉर्डिंग, लाइव प्रसारण, डेटा ट्रांसमिशन या व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। बिना अनुमति के मैच से संबंधित जानकारी, वीडियो, ऑडियो या सांख्यिकीय डेटा साझा करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। किसी प्रकार की अभद्र, आपत्तिजनक, नस्लीय, भेदभावपूर्ण या धमकीपूर्ण भाषा और व्यवहार करने वाले पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

बीसीसीआई या आयोजक मैच के दौरान किसी अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी नुकसान के लिए किसी भी स्थिति में जिम्मेदार नहीं होंगे। स्टेडियम में कहीं भी छोड़ी गई किसी भी व्यक्तिगत वस्तु की पूरी जिम्मेदारी उसके मालिक की होगी।

स्टेडियम में प्रवेश के दौरान प्रत्येक दर्शक को टिकट प्रस्तुत दिखाना होगा। टिकट स्कैनिंग मशीन नहीं बढ़ पाएगी, या बारकोड में छेड़छाड़ किया गया होगा वह उस टिकट से दर्शक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दर्शकों को टिकट स्टेडियम में अपने पास सुरक्षित रखना होगा और आयोजक या सुरक्षाकर्मियों के मांगे जाने पर दिखाना अनिवार्य होगा।

प्रवेश द्वार मैच शुरू होने से लगभग तीन घंटे पहले खोला जाएगा। मैच के समय, तिथि या स्थान में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि मैच रद्द हो जाता है या एक भी गेंद नहीं डाली जाती है, तो टिकट राशि (प्रशासनिक शुल्क काटकर) वापस की जाएगी। दो वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क है। 18 वर्ष से कम आयु के सभी व्यक्तियों को एक वयस्क के साथ आना आवश्यक होगा और पूरे समय उसकी निगरानी में रहना होगा। उस वयस्क के पास भी वैध टिकट होना चाहिए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button