उत्तर प्रदेशकानपुरराज्यलखनऊ

देवर के गुप्तांग में काटने वाली भाभी गिरफ्तार, बोली- “गुस्से में कर दिया, अब शर्मिंदा हूं”; बच्चे को खाना खिलाने पर हुआ था विवाद

उत्तर प्रदेश के कानपुर देवर के गुप्तांग में दांत से काटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में हुई इस घटना के बाद रविवार सुबह पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर गुस्से में ऐसा करने की बात कही और घटना पर शर्मिंदगी जताई।

मामला शुक्रवार शाम का है। परिवार में बच्चे को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया था। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे देवर रजनीश के साथ उसकी भाभी ने मारपीट की और इसी दौरान उसके गुप्तांग में दांत से काट लिया। घायल को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद रजनीश की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बच्चे को खाना खिलाने पर शुरू हुई थी कहासुनी

रजनीश के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे उसके भाई पुष्पराज का बेटा रेहांश उसके घर आया था। बच्चा वहां खाना खाने लगा। आरोप है कि यह देखकर उसकी मां नाराज हो गई और बच्चे को पीटने लगी। रजनीश ने इसका विरोध किया, तो भाभी उससे भी उलझ गई। कुछ ही देर में देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान धक्का-मुक्की में रजनीश का लोअर उतर गया और भाभी ने उसके गुप्तांग में दांत से काट लिया। घटना में घायल रजनीश को अस्पताल ले जाया गया। उसकी पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में मारपीट के अलावा चाकू से हमला करने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया है।

पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि विवाद के समय उसे गुस्सा आ गया था। उसका कहना था कि देवर बीच में आ गया और उस समय उसे कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान उसने उसे काट लिया। महिला ने घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए कहा कि उसे समझ नहीं आया कि उस वक्त उससे ऐसा कैसे हो गया। हालांकि, घटना के पीछे की परिस्थितियों और शिकायत में लगाए गए दूसरे आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

परिवार में पहले भी विवाद होने का आरोप

परिवार के बुजुर्ग रामस्वरूप ने आरोप लगाया था कि बहू का परिवार के सदस्यों के साथ अक्सर विवाद होता रहता है। उनका कहना है कि पोता उनके पास जाता है तो उसकी मां उसे पीटती है और परिवार के अन्य सदस्यों से बात न करने के लिए कहती है, ऐसे में रामस्वरूप के मुताबिक, महानवमी के दिन भी पोते के उनके पास आने पर विवाद हुआ था। आरोप है कि उस समय बच्चे की पिटाई की गई और परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। परिवार के बुजुर्ग के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

गिरफ्तार कर जेल भेजी गई आरोपी

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि देवर के गुप्तांग में काटने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button