पंजाबराज्य

आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया विशाल रोष प्रदर्शन

जालंधर, 15 मई

आम आदमी पार्टी (आप) के जिला प्रधान (शहरी) और जिला योजना समिति के चेयरमैन श्री अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में आज जिले के बढ़ी संख्या में पदाधिकारियों और वॉलंटियर्स ने स्थानीय गुरु नानक मिशन चौक के निकट विशाल रोष प्रदर्शन कर तेल की कीमतों और महंगाई को चरम पर ले जाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की।

श्री अमृतपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा की गई यह बढ़ोतरी आम लोगों को महंगाई की मार मारने वाली है, जिसका आम आदमी पार्टी सख्त विरोध करती है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ लोगों की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के अंदर हर क्षेत्र में बुरी तरह फेल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और देश के अन्न भंडार में सभी राज्यों की तुलना में अधिक योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में धान की रोपाई के मौके पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जो एक किसान विरोधी और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।

जिला प्रधान ने कहा कि केवल चहेते कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता, किसानों और छोटे कारोबारियों पर महंगाई का बोझ डाला गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए बड़े-बड़े वादों के बावजूद आज पूरा देश बढ़ती महंगाई का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनावों के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी करके छोटे कारोबारियों और व्यापारियों के साथ धोखा किया है। इसके साथ ही केंद्र ने पेट्रोल की कीमत में ₹3.14 प्रति लीटर, डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर और सीएनजी की कीमत में ₹2 की बढ़ोतरी की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कीमतों में यह बढ़ोतरी सिर्फ निकट के कुछ चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए की जा रही है।

भारी संख्या में पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और वॉलंटियर्स ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में किए गए बढ़ोतरी की सख्त निंदा करते हुए मांग की कि केंद्र सरकार इस बढ़ोतरी को तुरंत वापिस ले। उन्होंने कहा कि यदि यह बढ़ोतरी वापिस नहीं ली गई तो लोगों द्वारा महंगाई के खिलाफ लड़ाई जारी रखी जाएगी।

इस मौके पर पार्टी के अमृत पाल सिंह जिला प्रधान, चेयरमैन बाहरी सलमानी, हरचरण सिंह संधू संगठन इंचार्ज, अश्वनी अग्रवाल, चेयरमैन मंगल सिंह,हरिंदरपाल सिंह मनोचा, करमदीप सिंह सन्नी दुआबा इंचार्ज, संजीव भगत मीडिया इंचार्ज, शोभा भगत, प्रधान रूबल संधू, यूथ विंग प्रधान पवन हंस, रिकी मनोचा, हरिंदरपाल सिंह मनोचा, इंदरवंश सिंह चड्ढा, चाहत कौर, भारत भूषण, बिन्नी जुनेजा, काउंसलर अमित ढल्ल, काउंसलर दीपक शारदा, जगदीश समराए, एकमजीत सिंह, कई सीनियर नेता, पदाधिकारी और वॉलंटियर उपस्थित थे। 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button