पंजाबराज्य

गेहूं की आवक और खरीद ने 122 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को किया पार

चंडीगढ़, 9 मई:

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के चलते गेहूं खरीद सीजन के दौरान एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए गेहूं की आवक और खरीद दोनों मामलों में लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के दूरदर्शी नेतृत्व में 122 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया गया है। खरीद के शुरुआती चरणों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की गई है।

अब तक कुल 122.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 122.23 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि 7 लाख से अधिक किसानों के खातों में 29000 करोड़ रुपये से अधिक के न्यूनतम समर्थन मूल्य  का भुगतान किया जा चुका है।

गौरतलब है कि निर्बाध और सफल खरीद सीजन सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत 1897 खरीद केंद्रों और लगभग 986 अस्थायी यार्डों को संचालित करने जैसे पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button