पंजाबराज्य

100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का गौरव हासिल करने वाला बाघापुराना राज्य का पांचवां विधानसभा क्षेत्र बना

चंडीगढ़, 21 जुलाई: पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत चल रहे घर-घर गणना चरण के दौरान निर्धारित समय से पहले गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा करने पर जिला मोगा के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अमले को बधाई दी। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वाला बाघापुराना राज्य का पांचवां विधानसभा क्षेत्र बन गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए श्रीमती मित्रा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण और मिशन मोड में कार्य करने की दक्षता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के सभी जिले निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटलीकरण का कार्य पूरा कर लेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब के उन मतदाताओं से भी अपील की, जिन्होंने अभी तक अपने गणना प्रपत्र अपने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास जमा नहीं कराए हैं, वे शीघ्र अपने प्रपत्र जमा कराएं, ताकि प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button