पंजाबबड़ी खबरराज्य

भगवंत मान सरकार ने गौरवशाली चार सालों में क्लिनिकल क्षमता को किया मजबूत, इतने डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की हुई भर्ती

साल 2022 में पंजाब की जनता ने अच्छे मतों के साथ भगवंत मान को विधानसभा चुनाव में जीताया था। इसके बाद अब आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार को 4 साल पूरे हो चुके हैं। इन 4 सालों के दौरान सीएम मान ने स्वास्थ्य क्षेत्र को काफी मजबूत किया है। मान सरकार की जानदार कोशिशों के जरिए ही पंजाब के प्रदेशवासियों को बेहतर और सस्ती हेल्थ सुविधाएं मिल रही हैं।

भगवंत मान सरकार ने हेल्थ ढांचे को किया मजबूत

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में अपनी क्लिनिकल क्षमता को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। वर्ष 2022 से 1551 डॉक्टरों की भर्ती की गई है और फ्रंटलाइन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 2000 पैरामेडिकल कर्मचारियों जैसे- नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट को नियुक्त किया गया है। गौरवशाली चार सालों के दौरान अस्पतालों का अपग्रेड और विस्तार किया गया। जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया। आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सपोर्ट और इमरजेंसी सेवाओं में वृद्धि हुई।

इसके अलावा, आम आदमी क्लीनिक (मोहल्ला क्लीनिक मॉडल) को लागू किया गया है। आम आदमी क्लीनिक की स्थापना की गई। यहां फ्री इलाज, दवाइयां और बेसिक टेस्ट उपलब्ध कराए जाते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का बोझ बड़े अस्पतालों से कम हुआ है। मान सरकार ने डिजिटल हेल्थ और मैनेजमेंट को लागू किया है। अस्पतालों में डिजिटल रिकॉर्ड और मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की शुरुआत हुई है। मरीजों की ट्रैकिंग और सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ी है।

सीएम भगवंत मान ने अमृतसर में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उधर, बीते दिनों पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अमृतसर के अटारी में सड़कों के नवीनीकरण की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘जो सीमावर्ती क्षेत्र पिछली सरकारों के समय दशकों तक उपेक्षित रहे, आज वे हमारी सरकार के प्रयासों से ‘रंगले पंजाब’ के अग्रणी हलके बनने जा रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सीमावर्ती किसानों की रोज़मर्रा की परेशानी खत्म करने के लिए हमने केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाया है और सीमावर्ती कंटीली तार को आगे करवाने पर सहमति मिल गई है। नशे की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए सीमा पर ‘एंटी-ड्रोन सिस्टम’ भी स्थापित किया गया है। आम आदमी की सरकार पंजाब के खुशहाल और सुनहरे भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button