पंजाबराज्य

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी श्री गुरु रविदास मंदिर में नतमस्तक हुए

फिल्लौर (जालंधर), 17 अगस्त : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज भादों महीने की संग्रांद के पवित्र दिन के अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर, फिल्लौर में नतमस्तक होकर प्रांत की तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की । इस अवसर पर उनके साथ ‘आप’ नेता हरजोत कौर लौहटिया भी मौजूद थी।
श्री गुरु रविदास मंदिर में नतमस्तक होने के बाद श्री गढ़ी ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है, जिन्हें भादों महीने की पवित्र संग्रांद के अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर में कराए गए प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने पूरी जनता को मानवता की भलाई और सर्व साझीवालता का उपदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए ताकि आदर्श समाज की रचना की जा सके। उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा धार्मिक प्रोग्रामों को मिल-जुलकर मनाया जाता है, जो भाईचारे की साझ का सबसे बड़ा प्रतीक है।
श्री गढ़ी ने कहा कि पंजाब सरकार हमारे महान गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए अथक प्रयास कर रही है और इन प्रयासों को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर के विकास में हर तरह का सहयोग देने का भरोसा भी दिया।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित बड़े स्तर पर प्रोग्राम आयोजित किए गए है। गांवों में विशेष एल.ई.डी. वैनों के माध्यम से गुरु जी के जीवन और दर्शन से लोगों को परिचित करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर हरजोत कौर लौहटिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले प्रोग्रामों की श्रृंखला के तहत 22 अगस्त को कीर्तन प्रोग्राम करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा प्रधान राज कुमार संधू, सेक्रेटरी तारा चंद जक्खू, चमन लाल, दलबीर चंद, बाबा सरूप सिंह, वैभव शर्मा, भारती और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button