पंजाबराज्य

बठिंडा आधारित कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे दो मुलजिम गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़/बठिंडा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो मुलजिमों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो गैर-कानूनी देसी .32 बोर पिस्तौलों सहित मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जैकी कुमार उर्फ जैकी निवासी परसराम नगर, बठिंडा और विकास अरोड़ा निवासी विशाल नगर, बठिंडा के रूप में हुई है। विकास अरोड़ा आपराधिक पृष्ठभूमि वाला दोषी है, जो घरेलू हिंसा के एक मामले में भी शामिल है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम बठिंडा में एक व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियार दिल्ली से खरीदे गए थे और इस संबंध में अन्य संबंधों की जांच की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) एजीटीएफ गुरमीत चौहान ने कहा कि एजीटीएफ बठिंडा की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि जैकी उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा, जो डकैती करने की योजना बना रहे थे और जिनके पास गैर-कानूनी हथियार थे, को पंचवटी क्षेत्र में मित्तल मॉल के निकट देखा गया है। उन्होंने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए डीएसपी एजीटीएफ बठिंडा रेंज जसपाल सिंह ने जिला बठिंडा पुलिस के साथ यह पुख्ता जानकारी साझा की।

इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) बठिंडा डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि एक संयुक्त ऑपरेशन में, दो संदिग्ध व्यक्तियों को जीटी रोड, बठिंडा से आते देखा गया। सरहिंद नहर के निकट संतपुरा रोड पर स्थित पुलिस नाके को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पार्टी ने उन्हें मुस्तैदी से काबू कर लिया और गैर-कानूनी हथियार बरामद किए। इस संबंध में बठिंडा के पुलिस स्टेशन कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 65 दिनांक 20.03.2026 को केस दर्ज किया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button