उत्तर प्रदेशलखनऊ

नव नियुक्त प्रदेश के 148 आपूर्ति निरीक्षकों हेतु 21 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब, लखनऊ द्वारा 17 जुलाई से 06 अगस्त 2023 की अवधि में आयुक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधीनस्थ नव नियुक्त प्रदेश के 148 आपूर्ति निरीक्षकों हेतु 21 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह संस्थान के अपर निदेशक बी०डी० चौधरी की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि सौरभ बाबू, आयुक्त खाद्य एवं रसद तथा विशिष्ट अतिथि जी०पी० राय अपर आयुक्त, पार्थ अच्युत संयुक्त आयुक्त, राकेश तिवारी जिला पूर्ति अधिकारी, बाराबंकी तथा निलेश उत्पल जिला पूर्ति अधिकारी अमेठी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त खाद्य एवं रसद उ0प्र0, सौरभ बाबू ने समस्त उपस्थित नव नियुक्त आपूर्ति निरिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि विभाग की ओर से 21 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम एक राज्य स्तरीय शीर्षस्थ प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। सभी प्रशिक्षणार्थी अनुशासनबद्ध रूप से व मनोयोग के साथ प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रबुद्ध वार्ताकारों के विषयगत ज्ञान को ग्राहय करें तदोपरान्त अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जाकर कुशलता के साथ शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगे।

संस्थान के अपर निदेशक बी०डी० चौधरी द्वारा प्रशिक्षु प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आप सभी को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 तथा उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 1956, सामान्य वित्तीय नियम, जनसूचना अधिकार, पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम पंचायत विकास योजनाएँ सतत् विकास लक्ष्य, सोशल ऑडिट तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इत्यादि राज्य सरकार के अनेकों प्रासंगिक कार्यक्रमों के विषय में राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रबुद्ध वार्तायें प्रदान की जायेंगी।

प्रशिक्षु प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निलेश उत्पल जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा विभाग के संस्थागत ढाँचे, विभागीय कार्यों की अवधारणा/उद्देश्य तथा पूर्ति निरीक्षकों की भूमिका के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया। जी०पी० राय अपर आयुक्त द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक प्रबुद्ध विषयगत वार्ताकारों द्वारा दिये गये ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्रों में जाकर यथोचित ढंग से प्रतिबद्धता, निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ अनुपालन करेंगे।

इस आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के नियंत्रक अधिकारी डा० एस० के० सिंह सहायक निदेशक संस्थान, सहायक प्रभारी अधिकारी संजय कुमार सहायक निदेशक संस्थान, नोडल ऑफिसर कुमार दीपक वरिष्ठ सलाहकार संस्थान, अल्का शर्मा संकाय सदस्य संस्थान तथा मो० शाहरूख कम्प्यूटर ऑपरेटर संस्थान द्वारा कार्यक्रम के प्रबंधन, आयोजन व संचालन के दृष्टिगत महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button