उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

ग्रीन कॉरिडोर नहीं “बर्बाद कॉरिडोर” बनाया… अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- 2027 में शुरू होगा असली विकास

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश के डिफेंस मिनिस्टर ने अपने संसदीय क्षेत्र में अच्छा काम किया हैं। उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर बनाया लेकिन मुख्यमंत्री ने उसे “बर्बाद कॉरिडोर” बना दिया है। उन्होंने कहा कि उस पर पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं है। जबकि कोई भी सड़क पैदल चलने वालों के बिना डिजाइन नहीं हो सकती है। हर जगह पुलिस तैनात है। इनका कॉरिडोर कभी ग्रीन नहीं हो सकता है।

पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज में आगे आकर समाज को जागृत करने वाली महिलाओं को अलग-अलग सम्मान से रविवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। इस मौके ओर मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, भाषा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. यूपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मूर्ति देवी-मालती देवी महिला म्मान समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि समाज को, देश को देखना है तो वहां की महिलाओं की स्थिति को देखा जाए तो सब मालूम हों जाता है। जहां बोलने व लिखने पर पाबंदी लगा दी जाती है। उन्होंने कहा कि जब हम एनसीआरबी के आंकड़े देखते हैं तो सबसे ज्यादा पीड़ित महिलाएं ही हैं। समाज मे पुरुष को ज्यादा महत्व मिलता है। उन्होंने कहा कि जब तक सोच नही बदलेगी तब तक कुछ नही होगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 8 मार्च को महिला दिवस पर होना था, हम लोग उस दिन नहीं कर पाए। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जब समाजवादी सरकार बनेगी तो हम महिलाओं के लिए और काम करेंगे। जब हमने 1090 शुरू किया तो लोगों ने कहा कैसे काम करेगी? लेकिन जब आंकड़े आये तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि इसे अन्य प्रदेशों को भी शुरू करना चाहिए। उस समय यूपी में पुलिस को सबसे ज्यादा सुविधा दी गई। डायल 100 में हमने महिलाओं को रखा ताकि पीड़ितों से कनेक्ट कर पाएं।

उन्होंने कहा कि यूपी में नेताजी ने सबसे पहले कन्या विद्या धन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे और योजनाएं लागू करेंगे। पीडीए के माध्यम से सरकार बनाकर हम महिलाओं को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने यशभारती के जरिये सम्मानित करने के साथ ही प्रतिमाह सम्मानित राशि भी दी। उसे बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में समाजवादी पेंशन, नारी समृद्ध योजना के तहत 40 हजार साल देने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि असली विकास 2027 में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इधर बहुत जल्दी जल्दी बजट स्वीकृत हो रहा है। बंगाल चुनाव ओर उन्होंने कहा कि वहां से ममता बनर्जी जीत रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में लाखों लोगों का डिप्लॉयमेंट हो रहा है। उसमें रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड दोनों हैं, जो वहां के बाद यूपी भेजे जाएंगे। कैसे ओएस बटवाना है, बूथ तक पैसा पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि पुलिस से जब पोलिटिकल कार्य लिया जा रहा है तो ला एंड ऑर्डर कैसे सही होगा। मथुरा में साधु की हत्या, गोरखपुर, वाराणसी की घटना बताने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने शंकराचार्य को नही छोड़ा तो ये किसी की नही छोड़ेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button