उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

सोशल मीडिया पर छाया UP Police का पहला Official Song, अमिताभ-शंकर महादेवन की जोड़ी ने जमाया रंग!

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक गीत ‘खाकी का सितारा’ के जारी होते ही इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर गीत की सराहना करते हुए लिखा, “कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ खाकी पहनकर जमीन पर।”

अमिताभ बच्चन ने कहा कि ‘खाकी का सितारा’ महज एक म्यूजिक वीडियो नहीं है, बल्कि इसके जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस की जिम्मेदारियों और उसके कामकाज के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

खाकी के कई रंग दिखाता है गीत

‘खाकी का सितारा’ में पुलिस की ड्यूटी के अलग-अलग पहलुओं को शामिल किया गया है। इसमें कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, तकनीक, आपदा एवं राहत कार्य, जनसेवा और रोजमर्रा की पुलिसिंग को दिखाया गया है।

गीत का संदेश यह बताने की कोशिश करता है कि त्योहार हो, आपदा की स्थिति हो, भीड़ का दबाव हो या कानून-व्यवस्था के सामने कोई चुनौती—पुलिस हर परिस्थिति में अपनी ड्यूटी निभाती है।

महाकुंभ से स्वतंत्रता दिवस तक हुई शूटिंग

इस गीत की शूटिंग किसी एक-दो दिन में पूरी नहीं की गई। इसके लिए महाकुंभ-25 से लेकर स्वतंत्रता दिवस-26 तक अलग-अलग मौकों और परिस्थितियों को कैमरे में कैद किया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों की विभिन्न जिम्मेदारियों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी भूमिका को गीत के जरिए प्रस्तुत करने की कोशिश की गई।

अमिताभ बच्चन और शंकर महादेवन की आवाज ने बनाया खास

‘खाकी का सितारा’ में अमिताभ बच्चन की प्रभावशाली आवाज है। वहीं पद्मश्री शंकर महादेवन ने इसमें स्वर देने के साथ संगीत भी दिया है। दोनों दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इस गीत को अलग पहचान दी है।

14 अगस्त को लखनऊ में हुआ शुभारंभ

‘खाकी का सितारा’ का शुभारंभ 14 अगस्त को लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।

इस पहल के जरिए पुलिस की वर्दी के पीछे मौजूद उस इंसान को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जो अपनी ड्यूटी के दौरान परिवार और निजी जीवन से दूर रहकर जिम्मेदारी निभाता है।

वर्दी के पीछे के इंसान की कहानी

गीत का मूल संदेश सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली दिखाना नहीं, बल्कि खाकी वर्दी के पीछे मौजूद उस व्यक्ति को सामने लाना भी है जो बिना किसी पहचान या अपेक्षा के अपने कर्तव्य का निर्वहन करता है।

त्योहारों की ड्यूटी से लेकर आपदा और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों तक पुलिसकर्मी लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ‘खाकी का सितारा’ इसी समर्पण और सेवा भावना को एक अलग रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button