उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

गोरखपुर में इंटरनेशनल स्टेडियम का भूमि पूजन, सीएम योगी ने किया शिलान्यास, पूर्वांचल के युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन की तरफ से ताल नदोर में उपलब्ध कराई गई जमीन पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। औपचारिक शिलान्यास के बाद सरकार की तरफ से जारी परियोजना लागत की प्रथम किश्त 63.39 करोड़ रुपये से काम आगे बढ़ रहा है।

कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अनुसार अब तक करीब सात प्रतिशत काम हुआ है। स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि इस स्टेडियम के शिलान्यास से गोरखपुर को स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह लखनऊ, कानपुर और वाराणसी के बाद यूपी का चौथा अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसके अलावा यह पूर्वांचल के युवा खिलाड़ियों के लिए एक मंच होगा जहाँ वह अपनी प्रतिभा को और अचे से निखार पायेगें।

सीएम ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करने के साथ ही ऐलान किया कि क्रिकेट स्टेडियम के बगल में रिजर्व कराई गई 60 एकड़ भूमि पर विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में योगी ने शनिवार को गोरखपुर के ताल नदोर में करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

60 एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

उन्होने इस अवसर पर कहा कि यहां 46 एकड़ में 30 हजार दर्शकों की क्षमता का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तो बनेगा ही और इसके बगल की 60 एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स में हर तरह के इनडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहां हॉकी और अन्य आउटडोर गेम्स भी हो सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से इस क्षेत्र में होटल, रेस्त्रां, मार्केट की नई श्रृंखला भी तैयार होगी और बड़ी संख्या में नए रोजगार भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से पांच वर्ष पहले यह क्षेत्र बंजर पड़ा था। यह क्षेत्र उपेक्षित था जिसकी मर्जी होती वह जमीन कब्जा कर लेता था। अब यहां की जमीन कब्जामुक्त है। साथ ही डबल इंजन सरकार इस भूमि पर नौजवानों के भविष्य को तराशने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को युवाओं और भावी पीढ़ी के सपनों को साकार करने के लिए उत्कृष्ट उपहार बताया और कहा कि सरकार के पास भूमि होगी तो उसका उपयोग लोककल्याण के लिए होगा।

अगर सरकार की भूमि पर कोई कब्जा करेगा तो वह व्यक्ति विशेष अपने तरीके से दुरुपयोग करेगा इसलिए सरकारी भूमि का उपयोग लोककल्याण कार्य और विकास की परियोजना की दृष्टि से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी विजन से ताल नदोर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना भी की जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button