उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा केवल कांग्रेस से ही सम्भव है- मोहम्मद शमीम खान

  • लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा केवल कांग्रेस से ही सम्भव है- मोहम्मद शमीम खान

लखनऊl भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश में व्याप्त नफरत एवं विद्यटन की राजनीति समाप्त करने के लिए,पूरे देश में मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने के लिए,भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे सड़कों पर संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर ‘‘नागरिक एकता पार्टी’’ ने कांग्रेस पार्टी में विलय किया।

कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी तादाद के साथ नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमीम खान, प्रमुख महासचिव रिज़वान अहमद, मोहम्मद नईम अंसारी, उमर खान, मोहम्म्द शकील, हाजी मुन्ना बेग, डॉ0 शाइस्ता रानी ( प्रदेश अध्यक्ष ) गुलनाज़ बानो, डॉ0 सलाउद्दीन अंसारी, अमरीन मतीन एडवोकेट, मोहम्मद अनीस, पियूष राजपूत, परवेज आलम, ने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में विलय किया।

पार्टी में विलय कराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां पूरे देश में अमन चैन का माहौल पैदा कर सकती हैl आज भाजपा की नीतियों से पूरा प्रदेश तबाह हो चुका है, भाजपा द्वारा पूरे देश में नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है, बेरोजगारी, अराजकता अपने चरमोत्कर्ष पर है उससे निजात पाने के लिए लोग कांग्रेस की ओर मुखातिब हो रहे हैं।

नागरिक एकता पार्टी का कांग्रेस में विलय करते हुए मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि दबे कुचले, पिछड़े, अनूसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक समाज के साथ बढ़ते हुए अन्याय को रोंकने के लिए केवल कांग्रेस का नेतृत्व ही सक्षम है।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए रिजवान अहमद ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां जाति, धर्म, संप्रदाय, रंगभेद के भेदभाव को भुलाकर समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीयता की भावना से ओत प्रोत करती है।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी,नकुल दुबे, प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, संगठन सचिव अनिल यादव, वीरेन्द्र मदान, ओंकारनाथ सिंह, पूर्व मंत्री कमलेश कुमार भारती, अमित श्रीवास्तव त्यागी, रेहान अहमद खान, अनुराग दीक्षित मुन्ना, प्रदेश प्रवक्ता हम्माम वहीद, आतिफ हसन किदवई, रूस्तम खान, सोहराब खान, अरशद हक, सैय्यद हमीद उल्ला, सरफराज अहमद, सहित अधिकांश लोग उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button