कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बाइक रैली निकाला सौपा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेन्शन बहाली समेत अपने अन्य मांगो को लेकर मंगलवार को बाइक रैली निकालकर मा0मुख्यमंत्री एवं मा0मुख्य सचिव को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि रुप में उपस्थित उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर प्रियंका चौधरी को सौपा।
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वाई0 के0 द्विवेदी के नेतृत्व में बाइक रैली सीएमओ कार्यालय से चलकर कलेक्ट्रेट पहुँचा मांगो का ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर जिलामंत्री, डीपीए अध्यक्ष डा0 गोविन्द ओझा, मंत्री डा0 गोविन्द ओझा, रोडवेज कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, सुजीत जायसवाल, राजेश मिश्रा, बृजेश द्विवेदी, शिवपूजन मणि, जीतेन्द्र त्रिपाठी, मनोज गोंड़, अमित त्रिपाठी, उपेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, राजेन्द्र चौधरी, पंकज पासवान, विजय पासवान, शोभनाथ गुप्ता, जीतेन्द्र यादव, अवधेश यादव, शम्भू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।