उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में खुलेगी एनसीडीसी की शाखा

  • भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के मध्य एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एनसीडीसी भारत सरकार की शाखा खुलेगी। इससे प्रदेश में वेक्टर जनित रोगों, संचारी रोगों, गैर संचारी रोगों के प्रकोप की जांच हो सकेगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में मंगलवार को एनेक्सी में भारत सरकार के अधिकारियों एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद लखनऊ में एनसीडीसी नई दिल्ली की शाखा स्थापित किये जाने के लिए भूमि हस्तान्तरण किये जाने के सम्बन्ध में एमओयू तथा लीज डीड पर हस्ताक्षर किये गये।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रणेश चंद्र शुक्ल, संयुक्त सचिव तथा भारत सरकार की ओर से अनिल डी पाटिल, अपर निदेशक, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एवं डॉ शिखा वर्धन संयुक्त निदेशक तथा हेड, एनसीडीसी ब्रांचेज भारत सरकार के द्वारा हस्ताक्षर किए गए। पाठक ने बताया कि इससे वेक्टर जनित रोगों, संचारी रोगों, गैर संचारी रोगों के प्रकोप की जांच, निगरानी व आपदा और आपदा के बाद की रोकथाम और नियंत्रण उपायों के लिए चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ की क्षमता निर्माण करना है।

एनसीडीसी की शाखा के सुचारू संचालन के लिए अन्य महत्वपूर्ण सहायक प्रभागों में कीट विज्ञान विभाग, जैव सूचना विज्ञान विभाग, जैव सांख्यिकी विभाग, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और व्यावसायिक स्वास्थ्य विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, गैर-संचारी रोग का विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग-बैक्टीरियोलॉजी, वायरोलॉजी, माइकोलॉजी, अंतरक्षेत्रीय समन्वय का विभाग, जूनोटिक रोगों का विभाग, परजीवी विज्ञान का विभाग, पैथोलॉजी विभाग, वैक्सीन प्रिवेन्टेबल डिजीज का विभाग तथा एसएचओसी विभाग हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि एनसीडीसी के द्वारा देश की एकमात्र बीएसएल फ़ोर प्रयोगशाला की स्थापना भी उत्तर प्रदेश में जनपद बाँदा में की जाएगी जिसके लिए जिसके लिए शिमोमी धाम ट्रस्ट, बाँदा के द्वारा 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रवींद्र, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. वेदव्रत सिंह, निदेशक संचारी रोग डाॅ. अविनाश कुमार सिंह तथा राज्य सर्विलांस अधिकारी डाॅ विकासेंदु अग्रवाल भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button