उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी में पीएम मोदी करेंगे योजनाओं की बरसात, जनता बरसाएगी फूल

सावन में पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री पूर्वांचल के लोगों के लिए योजनाओं की बरसात लेकर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर काशी की जनता पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत अभिनंदन करेगी। वाराणसी से 2024 के चुनाव का आगाज करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां वाजिदपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही दोनों नेता श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री 7 जुलाई को दोपहर में दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस मौके पर काशी ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के विकास के लिए प्रधानमंत्री 12110. 24 करोड़ की 29 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पीएम और सीएम को सुनने सभी आठों विधानसभा से जुटेगी जनता

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पत्रकारवार्ता में बताया कि पीएम मोदी शुक्रवार 7 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर दोपहर बाद करीब 3 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास के लाभार्थियों से बात करेंगे और मंच से उनको प्रमाणपत्र, आवास की चाभी और आयुष्मान कार्ड का प्रतिरूप प्रदान करेंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी अपनी जनसभा में डबल इंजन सरकार की 9 सालों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। जनसभा में वाराणसी की सभी आठों विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार की संख्या में जनता के आने की बात कही जा रही है।

टिफिन बैठक में देंगे जीत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक भी करेंगे। टिफिन बैठक में भाजपा के सभी विधायक, विधान परिषद् सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर निगम के सभी 63 पार्षद, नगर पंचायत गंगापुर के पार्षद सहित 120 पदाधिकारी शामिल होंगे। ये बैठक बरेका गेस्ट हाउस में होगी। पीएम मोदी इस बैठक में लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूरी 80 सीट जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को देंगे। वहीं 8 जुलाई को प्रधानमंत्री प्रबुद्धजनों से मुलाकात भी कर सकते हैं। कयास लगाये जा रहे हैं पीएम काशी में चल रही विकास की गतिमान परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। पहले भी कई बार प्रधानमंत्री वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं (करोड़ में)

1-डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) की दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर नई रेलवे लाइन का निर्माण–6762
2-औड़िहार-जौनपुर सेक्शन रेलवे लाइन का दोहरीकरण–366
3- औड़िहार-गाजीपुर सेक्शन रेलवे लाइन का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण -387
4-औड़िहार-भटनी सेक्शन रेलवे लाइन का विद्युतीकरण-238
5- राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के वाराणसी-जौनपुर खण्ड का चार लेन चौड़ीकरण–2751.48
6-लोक निर्माण विभाग की 18 सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण–49.79
7-सिपेट करसड़ा में वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का स्थापना कार्य–46.45
8- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल (जी+10) का निर्माण–50
9-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, तरसड़ा, वाराणसी में आवासीय भवनों का निर्माण-2.89
10-थाना सिंधौरा में आवासीय भवनों का निर्माण-5.89
11-फायर स्टेशन पिण्डरा में आवासीय भवनों का निर्माण-5.2
12-भुल्लनपुर पीएसी परिसर में सीवेज, वर्षा जल संचयन और सड़क कार्य-5.99
13-पुलिस लाइन वाराणसी में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन भवन का निर्माण-1.74
14-मोहन कटरा से कोनिया घाट तक सीवर लाइन का कार्य-15.03
15-रमना में सेप्टेज प्रबंधन संयंत्र-2.2
16-दशाश्वमेध घाट पर चेंजिंग रूम फ्लोटिंग जेटी का शुभारंभ–0.99
17- वाराणसी शहर में डबल साइडेड एलईडी बैकलिट यूनिपोल का स्थापना कार्य-3.5
18-एनडीडीबी मिल्क प्लांट, रामनगर में बायो गैस आधारित बिजली उत्पादन संयंत्र-23
19-मौनी बाबा आश्रम घाट, गौरा, वाराणसी का पुनर्विकास-3. 43

प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास होने वाली 10 परियोजनाएं (करोड़ में)

1-व्यास नगर- दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेल फ्लाईओवर का निर्माण-525
2-जंसा-रामेश्वर मार्ग पर चौखंडी रेलवे स्टेशन के निकट 02 लेन आरओबी का निर्माण-78 . 41
3- बाबतपुर- चौबेपुर मार्ग पर कादीपुर रेलवे स्टेशन के निकट 02 लेन आरओबी का निर्माण-51. 39
4-मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के निकट 02 लेन आरओबी का निर्माण-42.22
5-लोक निर्माण विभाग की 15 सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण-82.43
6-जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 192 पेयजल परियोजनाओं का स्थापना कार्य-555. .87
7-मणिकर्णिका घाट का पुनर्विकास कार्य–18
8 -हरिश्चन्द्र घाट का पुनर्विकास का–16.86
9-वाराणसी के 06 घाटों (आर.पी.घाट, अस्सी घाट, शिवाला घाट, केदार घाट, पंचगंगा घाट और राज घाट) पर चेंजिंग रूम फ्लोटिंग जेट्टी का निर्माण–5. 70
10-सिपेट परिसर करसड़ा में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का निर्माण -13.78

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button