उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीराज्यलखनऊ

Ranji Final : 802 के विशाल स्कोर के बदौलत कर्नाटक ने किया क्वालीफाई, फाइनल में जम्मू से महामुकाबला

लखनऊ। स्मरण रविचंद्रन (127) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक ने उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में बुधवार को चौथे दिन छह विकेट पर 299 रन बनाकर अपनी बढ़त 802 रन पहुंचाते हुए रणजी फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली।कर्नाटक का फ़ाइनल में जम्मू-कश्मीर से मुकाबला होगा जिसने इससे पहले बंगाल को दूसरे सेमीफाइनल में छह विकेट से हराया।

 कर्नाटक ने पहली पारी में 736 रन बनाये थे और उत्तराखंड को 233 रन पर समेट कर 503 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। कर्नाटक ने उत्तराखंड से फॉलोआन न कराकर दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया।

कर्नाटक ने स्टंप्स तक छह विकेट पर 299 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 800 रन के पार पहुंचा दिया। सुबह उत्तराखंड ने पांच विकेट पर 149 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

आदित्य रावत ने नाबाद 45 रन बनाये। विद्याधर पाटिल और विजयकुमार व्याशक ने तीन-तीन विकेट लिए। कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट 122 रन तक गंवा दिए थे लेकिन रविचंद्रन ने 127 और लोकेश राहुल ने नाबाद 70 रन बनाकर दिन की समाप्ति तक कर्नाटक को 299 रन तक पहुंचा दिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button