उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश सरकार श्रमिकों के अधिकारों और हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील : मंत्री अनिल राजभर

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के अधिकारों और हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील है। श्रमिकों के उन्नयन हेतु हर सम्भव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक संगठनों द्वारा प्राप्त शिकायतों व सुझावों पर गहनता और गम्भीरता से कार्य किया जाय और उनकी प्रत्येक समस्या का निराकरण यथाशीघ्र किया जाय। प्रदेश की बुनियादी विकास में श्रमिकों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए श्रमिकों के हित सम्बन्धी सभी कार्य संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर किये जायें।

श्रम मंत्री ने कल विधान भवन स्थित तिलक हॉल में श्रम आयुक्त संगठन के उप श्रमायुक्तों एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर प्रदेश के श्रमिकांे की समस्याओं का समाधान होगा और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रमिक उत्पादन क्षेत्र से जुड़ी मानवीय इकाई है इसलिए आवश्यक है कि संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सुनिश्चित हित लाभ अधिकारों को संरक्षित रखा जाय और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षित कार्य पर्यावरण उपलब्ध कराया जाय।

श्रमिक संगठनों के साथ हुई बैठक में श्रमिको के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया। श्रमिक संगठनों द्वारा न्यूनतम वेतन संविदा कर्मियों चीनी मिलों के श्रमिकों और कई फैक्ट्रियों में श्रमिको के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी‘ ने कहा कि श्रमिक विकास कार्यों की आधारशिला हैं इसलिए उनका आर्थिक एवं सामाजिक हितलाभ सर्वोपरि है।

बैठक में प्रमुख सचिव, अनिल कुमार ने कहा कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने, सुरक्षित और स्वस्थ कार्य-पर्यावरण उपलब्ध कराये जाने, वित्तीय हितलाभ सहित न्यूनतम वेतन का समय से भुगतान सुनिश्चित कराये जाने के लिए श्रम विभाग पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों के त्वरित निष्पादन के लिए ऑनलाइन प्रणाली को और अधिक विकसित करते हुए बेहतर बनाया जा रहा है। बैठक में श्रम आयुक्त डॉ0 लोकेश एम0, बी0ओ0सी0डब्लू सचिव, निशा अनन्त भारतीय मजदूर संघ, हिंद मजदूर सभा सीटू एआईटीयूसी इंटक मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न श्रमिक प्रतिनिधियों और सभी क्षेत्रों के उपश्रमायुक्तों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button